बच्चे की देखभाल के लिए महिला को मिली थी जमानत, 16 साल तक कानून की आंखों में झोंकी धूल, दूसरी शादी भी की, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे – Jansatta

Delhi News: एक महिला ने कानून का ऐसा मखौल बना दिया कि उसकी कहानी जिसने भी सुनी वह हैरान रह गया। एक अदालत ने महिला को एक संगीन केस में जमानत दी थी, क्योंकि उसका एक साल का बच्चा था। उसे बच्चे के देखभाल की शर्त पर ह जमानत दी गई थी लेकिन महिला ने कानून की आंखों में धूल झोंकने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और दूसरी शादी तक कर ली और जब इस मामले में का खुलासा हुआ तो सभी सन्न रह गए।
दरअसल, फरवरी 2008 में बलात्कार के लिए उकसाने के मामले में एक महिला को सात साल की जेल सजा सुनाई गई थी लेकिन उसे जमानत केवल इसलिए मिल गई क्योंकि उसका एक साल का बेटा था। महिला का उसके साथ रहना जरूरी था। महिला का बच्चा मानसिक समस्याओं से पीड़ित था। उसे 7 मई, 2008 को वापस जेल पहुंचना था लेकिन वह गई ही नहीं।
आज की बड़ी खबरें
16 साल से ज़्यादा समय तक लापता 46 वर्षीय महिला पुलिस को धोखा देने के लिए अपनी और अपने बेटे की पहचान बदलती रही। इस दौरान उसने उसने दूसरी शादी भी कर ली। 6 दिसंबर को दिल्ली पुलिस आखिरकार उसे उसके घर के पास एक पार्क से गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने इस दौरान 6 बार अपना पता बदला था।
मुस्लिम शख्स ने लिखा हिंदू सरनेम तो हो गया विवाद
इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला को 2005 में दर्ज एक केस दोषी ठहराया गया था, जिसमें उसने एक नाबालिग लड़की को एक सुनसान कमरे में ले जाकर अन्य आरोपियों के साथ छोड़ दिया था, जिन्होंने उसके साथ बलात्कार किया था। 10 अक्टूबर 2007 को दोनों आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया।
डीसीपी (सेंट्रल) हर्षवर्धन ने बताया कि उसकी पिछली शादी से एक साल का बेटा था। उसके मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बहाने उसे फरवरी 2008 में जमानत मिल गई और उसे 7 मई 2008 को सरेंडर करना था। महिला जेल में सरेंडर करने नहीं पहुंची। उसने दोबारा शादी कर ली। महिला ने अपना और अपने बेटे का नाम बदल लिया।
मेट्रो में चोरी हुआ पूर्व मंत्री का मोबाइल
पुलिस को उसकी बदली हुई पहचान के बारे में तब पता चला जब उसका चचेरा भाई उन्हें परिवार के पुराने घर पर ले गया। एक अधिकारी ने कहा कि महिला की मां और भाई चार महीने पहले तक घर में रहते थे। जब भाई का पता लगाया गया और उससे पूछताछ की गई, तो उसने हमें बताया कि महिला ने 2010 में दोबारा शादी कर ली थी और अपना नाम बदल लिया था।
पुलिस ने बताया कि महिला ने 2008 से अब तक छह बार अपना पता बदला था, उसे पुलिस ने 6 दिसंबर को दरियागंज के पास एक पार्क से गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से तलाशी के दौरान घर से एक नया आधार कार्ड , एक नया वोटर आईडी कार्ड मिला, जिसमें नया नाम था। दिल्ली की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर राहुल गांधी से संबंधों पर सवाल उठाने के बाद कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ताओं ने दुबे के घर गुलाब दिए, जिन्होंने उनका स्वागत किया और लड्डू खिलाए। दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता भ्रमित हैं और उन्हें युवा मोर्चा में लाया जाएगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News