यूपी ATS ने नकली नोट की तस्करी में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी जी-20 समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात कर चुके हैं। ब्रिटेन के शादी महल की सुरक्षा में सेंध लगी है। किंग चा‌र्ल्स तृतीय के विंडसर कैसल में चोरी हुई है। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है, इसलिए DU-JNU में भी ऑनलाइन क्लास लग रही हैं। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइटों का रूट डायवर्ट किया गया है और 100 से ज्यादा फ्लाइट लेट चल रही हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहे News24 के साथ…
यूपी एटीएस की वाराणसी इकाई ने नकली नोट की तस्करी में बिहार निवासी मोहम्मद सुलेमान अंसारी और इदरीस दो लोगों को वाराणसी के सारनाथ इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों नकली नोट पश्चिम बंगाल से तस्करी कर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। उनके पास से पुलिस को 197000 की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।
संतकबीरनगर में राम जैन शर्मा नामक युवक पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि युवक के ऊपर साले और ससुर द्वारा हमला किया गया है। घायल युवक को इलाज के लिए खलीलाबाद ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महुली थाना छेत्र पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
समाजवादी पार्टी के द्वारा लिखे गए पत्र पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पुलिस का काम पहचान पत्र देखना नहीं है और ना ही किसी मतदाता को पर्दा हटाने या अन्य तरीके से प्रभावित करना है। बता दें सपा ने अपने पत्र में कहा था कि पुलिसकर्मी बुर्का पहने महिलओं के चेहरे देखते हैं।
Jodhpur: 2014 जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा मामले में राजस्थान पुलिस ने वांटेड दो आरोपी दीपक विश्नोई और मनोहर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का नकद इनाम था। जोधपुर IG विकास कुमार ने बताया कि 2014 में जेल प्रहरी की भर्ती परीक्षा फर्जी तरीके से पास करके दीपक लगा था, ब्लूटूथ से चीटिंग कर आरोपी दीपक पास हुआ था, आरोपी की पत्नी सुमन भी जेल में बंद हैं।
इंडिगो की बेंगलुरू-माले फ्लाइट को कोच्चि डायवर्ट किया गया है। फिलहाल एयरलाइंस ने इसका कोई ठोस कारण नहीं बताया है। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक तकनीकी कारणों से फ्लाइट डायवर्ट की गई है, सभी यात्री सुरक्षित हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में ठाणे जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वन-क्लिक सुविधा शुरू की गई है। इसमें मतदाताओं को मतदान केंद्रों के बारे में जानने के लिए केवल क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इस बारे में ठाणे कलेक्टर और चुनाव अधिकारी अशोक शिंगारे ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं की सुविधा और भागीदारी को बढ़ाना है, खासकर तब जब चुनाव आयोग ने ठाणे और कल्याण क्षेत्रों में कम मतदान के बारे में चिंता जताई है।
रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने मलयालम एक्टर सिद्दीकी को अग्रिम जमानत दे दी है। सिद्दीकी को एक एक्ट्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर बलात्कार के मामले में आरोपी बनाया गया था, लेकिन इस केस में उसे अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं अभी केस विचाराधीन है।

ब्राज़ील में चल रहे G20 देशों की बैठक के दौरान सोमवार को विदेश मंत्री जयशंकर की मुलाक़ात चीन के विदेशमंत्री Wang Yi से हुई। अक्टूबर में दोनों देशों द्वारा पूर्वी लद्दाख में तनाव को खत्म करने के फैसले के बाद यह पहली मुलाक़ात है। दोनों देशों ने फैसला किया है कि अगले साल कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके को दोनों देशों में कार्यक्रमों के ज़रिये मनाया जायेगा।

इस बैठक का ब्यौरा देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि चीन उम्मीद करता है कि दोनों देशों के बीच शेड्यूल्ड यात्री उड़ानों की जल्द से जल्द बहाली होगी। कोरोना काल के बाद से ही सीधी सेवा बंद है। साथ ही एक दूसरे के देश में पत्रकारों का आना जाना और ज्यादा करने और एक दूसरे के नागरिकों को ज्यादा वीजा देकर आपसी संपर्क को बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी सहमति बनी।

ईस्टर्न पेरिफेरल पर कासना से फरीदाबाद की तरह जाने वाली साइड में 2 ट्रक आपस में भिड़ गए। थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र मे घने कोहरे के कारण ट्रक नंबर एचआर 55 एयू 5826 की दूसरे ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई। इनके पीछे आ रही पानीपत से मथुरा जा रही बस नंबर यूपी 85 एटी 7710 भी टकरा गई, जिससे उसमें बैठी सवारियों को चोटें आईं। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार उन्हें व्हाट्सऐप पर कॉल करके धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने कहा कि जन्मदिन से पहले मार देंगे। अगले 2-3 दिन में मार देंगे। कॉल पाकिस्तानी नंबर से आया और धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया।
दिल्ली और एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण और खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) स्तर को देखते हुए और दिल्ली विश्वविद्यालय को ऑनलाइन क्लास लगाने के निर्देश मिले हैं। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय को भी ऑनलाइन मोड में कक्षाएं लगाने को कहा गया है। 22 नवंबर 2024 (शुक्रवार) तक पढ़ाई का यही तरीका लागू रहेगा।
ब्रिटेन के शाही महल की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आया है। किंग चा‌र्ल्स तृतीय के विंडसर कैसल में चोरी हुई। 13 अक्टूबर की रात को नकाबपोश चोर बाइक और ट्रक लेकर फरार हो गए। विंडसर कैसल एस्टेट प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का पारिवारिक घर है। ब्रिटिश पुलिस ने सोमवार को इस चोरी की पुष्टि की। रिपोर्ट के अनुसार, 2 लोग 6 फीट की बाउंड्री पर चढ़कर कैसल में घुस और चोरी करने के लिए उन्होंने चोरी किए गए ट्रक का ही इस्तेमाल किया।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News