उदयपुर में बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। इधर, ऋषभदेव में बारिश के दौरान मकान गिरने से एक की मौत हो गई तो गोगुंदा में गि
उदयपुर में थूर की पाल पर चादर चल रही है, और स्वरूपसागर झील के चारों गेट रविवार को खोले गए हैं, ताकि पानी उदयसागर झील में जा सके। खेरवाड़ा तहसील के हिंका ग्राम पंचायत का अकोट गांव में बारिश से तीन घर और दुकानें डूब गई।
मेवाड़ भील कोर परेड ग्राउंड के सामने पुलिया पर पानी के तेज बहाव के कारण पुलिया बह गई है। जवास-झुंथरी गांव जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह से बाधित हो गया है।
गोगुंदा उपखंड क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। यहां वीरपुरा के आदूजी का वास गांव में भरभराकर केलूपोश मकान गिर गया। मकान गिरने के समय रतन सिंह उनकी पत्नी व तीनों बच्चे मकान के अंदर थे। शोर मचने पर ग्रामीणों ने उनकी पत्नी व बच्चों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निका दिया।
अब देखिए, उदयपुर मौसम से जुड़ी PHOTOS…
उदयपुर में मौसम से जुड़े 4 बड़े अपडेट…
पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.