बिजली करेंट लगने से 60 वर्षीय महिला की मौत: शौच जाते समय रास्ते में गिरे बिजली की तार की चपेट में आने से गई… – Dainik Bhaskar

भरगामा प्रखंड की मनुल्हपट्टी पंचायत के वार्ड 13 स्थित रहरिया गांव में बिजली का करेंट लगने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब महिला शौच और अपने खेत देखने जा रही थी। मृतका की पहचान नारायण यादव की पत्नी वुनिया
जानकारी के अनुसार, महिला पानी पटवन करने वाले एक बिजली मोटर के पास से गुजर रही थी, तभी रास्ते में गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गई। करेंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने इस घटना के लिए मनुल्हपट्टी पंचायत के वार्ड 12 निवासी गणेश यादव, पिता बिजेन्द्र यादव पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जो मोटर का संचालन करते थे।
परिजनों का आरोप है कि बारिश हो रही थी और खेतों में पानी भरा हुआ था, इसके बावजूद गणेश यादव ने मोटर में बिजली की लाइन चालू छोड़ दी थी। बताया गया कि यह मोटर कई दिनों से लगा हुआ था और गणेश यादव अपने खेत की सिंचाई के साथ-साथ किराए पर भी पानी पटवन का काम करते थे।
ग्रामीणों और परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मोटर में बिना किसी मीटर या बोर्ड के सीधे बिजली का तार जोड़ा गया था। इसी कारण एक नंगा तार खेत के पानी में गिर गया, जिससे महिला को करेंट लगा। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मोटर चालक गणेश यादव ने रात में मोटर चोरी होने के डर से उसमें लाइन चालू छोड़ दी थी।
वहीं, दूसरे पक्ष के गणेश यादव का कहना है कि सभी जगह खूंटे गाड़कर लाइन जोड़ी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला बीमार रहती थी और हो सकता है कि वह फिसल गई हो और खूंटा पकड़ने के कारण उसे बिजली का करेंट लग गया हो।
घटना की सूचना मिलने पर भरगामा प्रशासन से एसआई रंजना गुप्ता मौके पर पहुंचीं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News