Feedback
लगता है बॉलीवुड और टेलीविजन की दु्निया की फेमस एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल को उनका जीवनसाथी फाइनली मिल गया है. वो इन दिनों उसी के साथ घूमती दिखाई देती हैं.
वो कई बार बता चुकी हैं कि वो एक बार फिर शादी करने को बेकरार हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर संग पूजा पाठ भी की. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं तो धमाल ही मच गया. दीपशिखा उनके साथ पोज करती दिखीं.
दीपिशिखा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विस्तास्प गोटला के साथ मुंबई के श्री बाबुलनाथ मंदिर के दर्शन किए. वो महादेव की पूजा करती दिखीं. एक्ट्रेस बेहद सिंपल लुक में नजर आईं.
हालांकि इस दौरान एक बात चौंकाने वाली भी रही. दीपशिखा के प्रोफाइल पर ये पोस्ट बाद में एडिटेड दिखने लगी. सिर्फ उनकी एक महादेव नतमस्तक होने वाली तस्वीर को छोड़कर बाकी विस्तास्प के साथ की सभी फोटोज गायब दिखीं.
साथ ही दीपशिखा के कैप्शन ने भी लोगों को खूब हैरान किया. एक्ट्रेस ने लिखा- मेरे चेहरे पर दिखने वाली मुस्कान का मतलब ये नहीं कि मेरी लाइफ में सब ठीक है. मैं बस उसकी शुक्रगुजार हूं जो मेरे पास है और भगवान ने मुझे दिया है.
दीपशिखा की विस्तास्प के साथ की फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. लेकिन उनके इस पोस्ट ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है. वो कह रहे हैं- सब ठीक है कि नहीं. आपकी बॉन्डिंग देखकर लगा था कि आपको फाइनली पार्टनर मिल गया है.
अगर दीपशिखा के इंस्टा प्रोफाइल को देखा जाए तो विस्तास्प के साथ ही पुरानी फोटोज और वीडियोज अब भी मौजूद हैं, ऐसे कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि दोनों के बीच रिश्ता क्या है.
दीपशिखा के खास दोस्त विस्तास्प पेशे से थिएटर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर हैं. दोनों के बीच उम्र का भी काफी फासला है. एक्ट्रेस 49 साल की हैं तो वहीं विस्तास्प 30 के आसपास बताए जाते हैं.
दीपशिखा ने पहली शादी जीत उपेंद्र से 1997 में की थी. हालांकि ये शादी 10 साल चली और फिर दोनों अलग हो गए. इस शादी से दीपशिखा को दो बच्चे हैं- वेदिका उपेंद्र और विवान उपेंद्र. जीत उपेंद्र एक एक्टर हैं जिन्होंने मलयालम, गुजराती और हिंदी फिल्मों में काम किया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू