ऊसराहार। प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री अजीत पाल सिंह ने सरसईनावर में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद किसानों को वास्तविक सम्मान मिला है जबकि इससे पहले की सरकारें किसानों का उत्पीड़न करती थीं।
मंत्री अजीत पाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार जनता और विकास कार्यों के लिए भेजा गया धन बीच के स्तरों में ही खर्च हो जाता था और लाभार्थियों तक केवल 10 से 15 प्रतिशत राशि ही पहुंच पाती थी।
लेकिन अब व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की जनधन योजना ने गरीबों और किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।
मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के किए गए विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। सड़क, बिजली, आवास, शौचालय, पेयजल और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर कार्यक्रम में जिलामंत्री जितेंद्र पाल, क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा शाहरूख खान,पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कमल ठाकुर, राकेश पाल, सुधीर यादव, सीमा यादव, प्रीति दुबे, निधि पाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play