मेक इन इंडिया पहल पर राहुल ने साधा निशाना – Live Hindustan

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की दो प्रमुख पहल मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारा बनकर रह गई हैं। इसके साथ उन्होंने एमएसएमई विरोधी नीतियों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां छोटे उद्योगों का गला घोंट रही हैं। जयपुर में स्थानीय बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स की फैक्टरी का दौरा करने के बाद राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में मेहनत और हुनर से भारत का भविष्य गढ़ने वाले कारीगर देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। लेकिन सरकार की नीतियां इन उद्योगों के खिलाफ हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में परिवहन मंत्रालय के बनाए हुए कुछ नियम देशभर के छोटे बस और ट्रक बॉडी निर्माण उद्योगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बसों में तकनीकी खराबी के कारण लगने वाली आग का दोष उन बॉडी बिल्डर्स पर मढ़ा जा रहा है, जबकि उनका काम केवल वाहनों की बॉडी तैयार करना है。
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि जिन एमएसएमई को सरकार का प्रोत्साहन और सहारा मिलना चाहिए, उनकी गतिविधियों पर ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अगर इस तरह की फैक्ट्रियां बंद होती हैं तो केवल कारोबार ही प्रभावित नहीं होगा, बल्कि पारंपरिक हुनर बिखरेगा। रोजगार के अवसर कम होंगे और इसका असर आम लोगों पर बढ़ती महंगाई के रूप में भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसकी सबसे अधिक कीमत मेहनतकश और हुनरमंद भारतीयों को चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन कारीगरों के अधिकार उनसे छिनने नहीं देगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News