Feedback
दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई का मुद्दा गरमाता जा रहा है. अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है. साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया बढ़ने का दावा करते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार के इस पत्र पर चुनाव आयोग ने हरियाणा से जवाब मांगा.
वहीं, केजरीवाल के बयान पर हरियाणा के सीएम ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को लोग अब चलता करने वाले हैं.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है. यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है. भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है. हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया…भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है. इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है.
केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया है, ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए…आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तत्काल मिलने का वक्त मांगा है. मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसमें हस्तक्षेप करेगा और दिल्ली के लोगों को इस त्रासदी से बचाएगा…”
नायब सैनी ने किया पलटवार
केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों से मुलाकात की. लोगों ने बताया कि हरियाणा से 35 किमी दूरी के बाद ही लोगों दिल्ली में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. केजरीवाल ने यमुना को साफ करने की बात कही थी, लेकिन अब 28 नाले गंदा पानी छोड़ रहे हैं. इसकी जिम्मेदारी उन्हीं की है.” सैनी ने कहा कि, “केजरीवाल को लोग अब चलता करने वाले हैं.”
अनिल विज ने भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री के बाद हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं… सभी पत्रकारों और विश्लेषकों को उस जगह पर ले जाएं, जहां से दिल्ली में यमुना एंट्री करती है. वहां पानी की गुणवत्ता की जांच कर लो. फिर दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को चेक कर लो. उन्हें अंतर साफ दिखाई देगा. दिल्ली में यमुना को साफ करना केजरीवाल का काम था, जिसे वह पूरा नहीं कर सके.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू