Feedback
उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क की साजिश का खुलासा किया है. टीम ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तानी गैंगस्टर और आईएसआई से जुड़े तत्वों के संपर्क में थे.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कृष्णा मिश्रा को गोरखपुर से और दानियाल अशरफ को बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया. दोनों पर राज्य के अहम ठिकानों पर हमले की साजिश रचने का आरोप है.
एटीएस ने दोनों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये लोग पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी और खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे.
सूत्रों के अनुसार, दोनों संदिग्धों को महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी. एटीएस अब इनके नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुट गई है.
अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है और कई अहम खुलासे होने की संभावना है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू