विप्र परिवार संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी की मुफ्त ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करेगा – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | रायगढ़
भारतीय संस्कृति, भाषा और ज्ञान परंपरा के संरक्षण के उद्देश्य से सामाजिक संगठन सुख-दुख के साथी (विप्र परिवार) संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी की निशुल्क ऑनलाइन भाषा कक्षाएं शुरू करेगा। संगठन ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि सभी आयु वर्ग के लोग बिना किसी शुल्क के इन कक्षाओं से जुड़ सकेंगे। प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है और इच्छुक लोग गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे।
प्रेसवार्ता में बार एसोसिएशन रायगढ़ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पाण्डेय, संगठन के अध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे, वरिष्ठ सदस्य प्रशांत पाण्डेय और कार्यक्रम संयोजक भानु प्रताप मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक भानु प्रताप मिश्र ने बताया कि बदलते दौर में भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, ज्ञान और सभ्यता को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त साधन है।
इसी सोच के साथ तीनों भाषाओं की ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा और दर्शन की मूल भाषा है, जबकि हिंदी देश की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करती है। कार्यक्रम में विनय मिश्र, अनुदीप मिश्र, सुरेंद्र पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय, अवधमणि तिवारी, गुडकेश त्रिपाठी, अर्चित दुबे, पिंटू दुबे सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News