जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट एवं नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तथा विधायक सरयू राय के नेतृत्व में रविवार, 4 अक्टूबर को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम डीबीएमएस हाई स्कूल के कलाकृति प्रेक्षागृह (रंकिणी मंदिर के पास) में पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर एंजिला गुप्ता, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह, एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधर तथा रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. ज्योति प्रकाश उपस्थित रहेंगे। इसमें झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर एवं शिक्षाविद शामिल होंगे।आयोजन
समिति के संयोजक सरयू राय ने बताया कि इसका मकसद झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की कमियों का पता लगाकर सरकार को समाधान सुझाना है। सेमिनार में शिक्षा पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी होगा। पंजीकरण पूर्वाह्न 9 से 10 बजे तक होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play