शिवालयों में सुबह 4 बजे से लगी लाइनें: सावन का दूसरा सोमवार- फूलों से हुआ भोलेनाथ का श्रृंगार, कांवड़ लेकर … – Dainik Bhaskar

सावन के दूसरे सोमवार को धौलपुर जिले के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अलसुबह करीब 4 बजे मंगल आरती के साथ पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ
सैंपऊ स्थित ऐतिहासिक महादेव मंदिर में सर्वाधिक भीड़ देखी गई। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हरिद्वार, कर्णवास और अन्य स्थानों से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने दूध, शक्कर, पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बेलपत्र, धतूरा, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शिवालयों में उमड़ी भीड़ शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। रंग-बिरंगे फूलों से सजे शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और युवाओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
धौलपुर शहर के चौपड़ा मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर और बसेड़ी के भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दर्शन के लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े दिखाई दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रसाद और लंगर की व्यवस्था भी की गई थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। ऐसी मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News