संस्कृत, हिंदी, फ्रेंच से लेकर गणित विषय तक मिले पूरे 100 अंक, CBSE 10th Result ने छात्रों को किया खुश – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
मेरठ में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में छात्रों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। …और पढ़ें
प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, मेरठ। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष परीक्षार्थियों ने विभिन्न विषयों में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं। इसमें संस्कृत, हिंदी, फ्रेंच जैसे भाषा के साथ ही गणित और आइटी तक मेधावियों ने परीक्षकों को अंक काटने का अवसर नहीं दिया।
दीवान पब्लिक स्कूल, केएल इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ पब्लिक स्कूल गुप की विभिन्न शाखाएं, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दयावती मोदी एकेडमी सहित तमाम स्कूलों के विद्यार्थियों को विषयों में शतांक मिले हैं। दीवान पब्लिक स्कूल में विभिन्न विषयों में 53 मेधावियों को 100 में से पूरे 100 अंक मिले हैं।
एआइ में 35, आइटी में नौ, साइंस में चार, सोशल स्टडीज में दो, फ्रेंच में दो और इंग्लिश में एक छात्र को पूरे 100 अंक मिले हैं। वहीं स्कूल के 541 छात्रों में से 99 को 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिले हैं।
केएल इंटरनेशनल स्कूल में सबसे अधिक शतांक संस्कृत भाषा में मिले हैं। संस्कृत में 28 छात्रों ने एक भी अंक नहीं गंवाएं हैं। इसके बाद आइटी में 18, साइंस में 11, इग्लिश में नौ, सोशल साइंस में सात और गणित में एक छात्र को पूरे 100 अंक मिले हैं। स्कूल से परीक्षा देने वाले 457 परीक्षार्थियों में से 113 को 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक मिले हैं।
वहीं 74 परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों में 100 में से पूरे 100 अंक मिले हैं। दयावती मोदी एकेडमी में 27 छात्रों को साइंस, सोशल साइंस, संस्कृत, आइटी, एआइ और फूड प्रोडक्शन विषयों में पूरे 100 अंक मिले हैं। वहीं 51 परीक्षार्थी ऐसे रहे जिन्हें 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिले हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News