अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डिजिटल हो रहे जमाने में हर व्यक्ति मोबाइल फोन और इंटरनेट का प्रयोग कर रहा है। ये जितना फायदेमंद है, उससे कहीं अधिक खतरनाक भी है। डर और लालच में आकर हर दिन कोई न कोई साइबर ठगी के जाल में फंस रहा है। ऐसे में फोन पर किसी के द्वारा दिए गए लालच में न फंसे और न ही भय में आएं। यह बातें सोमवार को हिन्दुस्तान की ओर से सासनीगेट स्थित महेश्वर इंटर कॉलेज में आयोजित साइबर कार्यशाला में एसपी देहात अमृत जैन ने कहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के तरीकों व उनके बचने के टिप्स बताए।
साथ ही युवा होने के नाते सलाह भी दी कि इस उम्र में फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दूरी बनाएं। पढ़ाई संबंधी जितनी जरूरत हो, उतना ही प्रयोग करें। इसके बजाय भविष्य संवारने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करके उसमें ताकत झोंकें। कार्यशाला में आठवीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एसपी देहात अमृत जैन ने कहा कि साइबर ठग आपको स्कॉलरशिप का लालच देकर फॉर्म भरने को कहेंगे। इसके अलावा वर्क फ्राम होम, कारोबार में निवेश आदि के नाम पर रुपयों की मांग करेंगे। ऐसे किसी लालच में नहीं आना है। इसी तरह अनजान लड़का या लड़की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपसे दोस्ती करके बुलाए तो झांसे में न आएं। इसके अलावा इन दिनों आपके पिता-माता या परिचित बनकर भी साइबर ठग कॉल कर रहे हैं। दूसरी तरफ आपकी मिलती जुलती आवाज निकालकर माता-पिता से ठगी कर सकते हैं। ऐसे में इस तरह की कॉल्स को नजरअंदाज करें। कोई भी कदम उठाने पहले सत्यापन जरूर करें। कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर वाई-फाई का प्रयोग करने से बचें। साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं : एसपी देहात ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि सोशल मीडिया पर इस उम्र में आपका केवल समय खराब होगा। इसके अलावा कुछ प्राप्त नहीं होगा। आने वाला भविष्य बेहद आधुनिक होने वाला है। ऐसे में साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। आप लोग युवा हैं तो अपनी ऊर्जा को इसी दिशा में लगाएं। टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखें : साइबर सेल से हेड कांस्टेबल विपिन कुमार पाल ने भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि व्हॉट्सएप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखें। किसी भी अकाउंट का पासवर्ड पासवर्ड मजबूत बनाएं। कोई आपका परिचित बनकर रुपये डालने की बात कह रहा है तो सतर्क हो जाएं। एटीएम में रुपये निकालने जाएं तो किसी की मदद न लें, बल्कि खुद ही कार्ड का प्रयोग करें। अपना पिन छिपाकर डालें। अपना बैंक अकाउंट किसी को भी एक्सेस न करने दें। इसके अलावा शातिर लकी ड्रा, टावर लगाने आदि के नाम पर ठगी कर रहे हैं। इसके लिए जागरूक रहें। ठगी हो जाए तो तत्काल 1930 पर काल करें। जितना जल्दी शिकायत करेंगे, रुपये लौटने की संभावना उतनी अधिक होती है। उनके साथ आरक्षी राघवेंद्र भी मौजूद रहे। ये रहे मौजूद : संचालक कॉलेज की प्रवक्ता शिवानी सिंह ने किया। इस दौरान महेश्वर इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गांधी, प्रबंधक मुकेश बिहारी भट्टर, प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, दि महेश्वर समाज के अध्यक्ष रामकुमार सादानी, सचिव रघुवंश राठी, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, मनीष मोहता, रीतेश भूतड़ा, प्रवीन माहेश्वरी, हरप्रसाद सक्सेना, इंद्र कुमार, अवधेश मिश्रा, रूपम सिंह, योगेश शर्मा, सुरेंद्र मोहन गौड़, मनवीर सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play