हम अपने लोगों को नौकरी से नहीं निकालेंगे… संकट के बावजूद ड्रीम11 की दरियादिली – Hindustan

Dream11: ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 के सह-संस्थापक और सीईओ हर्ष जैन ने साफ किया है कि कंपनी सरकार के बनाए नए कानून को चुनौती नहीं देगी। उनका कहना है कि कंपनी कानून का सम्मान करती है और उसी के तहत आगे काम करेगी। हर्ष जैन ने यह भी भरोसा दिलाया कि नए नियमों का असर कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों की नौकरी से समझौता नहीं करेगी और किसी की छंटनी नहीं होगी।
ड्रीम11 का कहना है कि वह मौजूदा हालात में भी अपने कारोबार को जारी रखेगी और नए कानून के मुताबिक अपनी रणनीति बनाएगी। कंपनी का मकसद है कि कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों का भरोसा बरकरार रखा जाए।
बता दें कि गेमिंग मंच ड्रीम11 की पैरेंट कंपनी ड्रीम स्पोर्ट्स वित्तीय सेवा क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए एक नए ऐप, ड्रीम मनी का परीक्षण कर रही है। यह काम ड्रीम सूट फाइनेंस ब्रांड के तहत किया जाएगा। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। ड्रीम स्पोर्ट्स भारत में पैसा आधारित ऑनलाइन गेम की सुविधा देने वाली प्रमुख इकाई रही है। लेकिन सरकार के सभी प्रकार के पैसा आधारित ऑनलाइन मनी गेम पर प्रतिबंध लगाने के बाद, इसे अपने पैसा-आधारित गेम बंद करने पड़े हैं। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘ड्रीम मनी पिछले कुछ महीनों से पायलट परियोजना के तहत काम कर रही है। मंच को अभी पेश नहीं किया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह ऐप प्रतिदिन 10 रुपये से शुरू होने वाली सोने की खरीदारी सेवा और 1,000 रुपये से शुरू होने वाली सावधि जमा सेवा प्रदान करेगा।
बता दें कि फैंटेसी स्पोटर्स कंपनी ड्रीम 11 अब भारतीय क्रिकेट टीम की टाइटल प्रायोजक नहीं है और बोर्ड ने उसके विकल्प की तलाश शुरू कर दी है लेकिन यह अगले महीने एशिया कप से पहले होने की संभावना नहीं है। हाल ही में पारित ‘ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025’ के तहत सरकार के वास्तविक धन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के बाद ड्रीम11 अब भारतीय क्रिकेट टीम का टाइटल प्रायोजक नहीं है । बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की कि ड्रीम11 के साथ करार खत्म हो गया है और बीसीसीआई विभिन्न राष्ट्रीय टीमों के लिये नए टाइटल प्रायोजक की तलाश की प्रक्रिया में है ।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News