मुख्य बातें
पेनी स्टॉक सुपर टेनरी में तूफानी तेजी जारी है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ दिन से रॉकेट सा उड़ रहे हैं। सुपर टेनरी के शेयर मंगलवार को BSE में 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 11.91 रुपये पर पहुंच गए हैं। निवेशक कंपनी के शेयरों पर टूट पड़े हैं। BSE पर मंगलवार को दोपहर 11.30 बजे 4 लाख से ज्यादा बाय ऑर्डर पेंडिंग दिखा रहे हैं। सुपर टेनरी के शेयरों ने मंगलवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई भी बनाया है। कंपनी के शेयरों में पिछले 3 दिन में 55 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। सुपर टेनरी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।
3 दिन में 55% से अधिक उछल गए सुपर टेनरी के शेयर
लेदर एंड लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी सुपर टेनरी (Super Tannery) के शेयर 3 दिन में 55 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं। कंपनी के शेयर 20 अगस्त 2026 को 7.63 रुपये पर बंद हुए थे। सुपर टेनरी के शेयर मंगलवार 25 अगस्त को 11.91 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में सुपर टेनरी के शेयरों में 51 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 128 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।
5 महीने में 130% से ज्यादा चढ़ गए सुपर टेनरी के शेयर
सुपर टेनरी (Super Tannery) के शेयर पिछले 5 महीने में 130 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। लेदर एंड लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 5.17 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 25 अगस्त को 11.91 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो सुपर टेनरी के शेयरों में करीब 74 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 11.91 रुपये है। वहीं, सुपर टेनरी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 5.11 रुपये है।
2 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है सुपर टेनरी
सुपर टेनरी (Super Tannery) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2008 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने फरवरी 2010 में अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने अपने निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। सुपर टेनरी 2 बार अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी ने मार्च 2008 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। इसके बाद कंपनी ने नवंबर 2010 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा था।
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के ‘काम की बात’ वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को ‘खोजने’ में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play