US Driver Visa: अमेरिकी सरकार ने कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों को दिए जाने वाले वर्क वीजा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का फैसला किया. इस…
US Driver Visa: अमेरिकी सरकार ने कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों को दिए जाने वाले वर्क वीजा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का फैसला किया. इस निर्णय का असर भारत सहित कई देशों के उन चालकों पर पड़ेगा जो अमेरिकी ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम करने की उम्मीद लगाए बैठे थे. इसका कारण, कुछ दिन पहले एक पंजाबी ड्राइवर से एक कार में सवार तीन लोग कुचले गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई. अमेरिकी सरकार का फैसला अब इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है. अमेरिकी ने कुछ देशों के नागरिकों को तो अमेरिका ने ‘नो वीज़ा’ लिस्ट में डाल दिया है.
ट्रक ड्राइवर्स को वीज़ा देने पर रोक- 
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, हम तत्काल प्रभाव से कमर्शियल ट्रक ड्राइवर्स के लिए सभी प्रकार के वर्कर वीज़ा जारी करने पर रोक लगा रहे हैं. अमेरिकी सड़कों पर बड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर ट्रक चलाने वाले विदेशी चालकों की बढ़ती संख्या अमेरिकी लोगों के जीवन को खतरे में डाल रही है और अमेरिकी ट्रक चालकों की आजीविका को प्रभावित कर रही है.
भारतीय की गलती से गई 3 लोगों की जान-
12 अगस्त को अमेरिका में एक भारतीय शख्स की गलती से 3 लोगों की जान चली गई थी. फ्लोरिडा भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह ने हाईवे पर गैरकानूनी यू-टर्न लिया, जिससे उसके ट्रक से एक कार से टक्करा गया. इससे कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हरजिंदर सिंह ने 2018 में मैक्सिको बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था.
उसे इसी हत्या के आरोप में 16 अगस्त को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया और अब डिपोर्ट किया जाएगा. हरजिंदर के पास कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन से कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस था, लेकिन अमेरिकी परिवहन विभाग के अनुसार हरजिंदर, अंग्रेजी भाषा दक्षता और सड़क संकेतों के टेस्ट में बुरी तरह असफल रहा था और उसने 12 में से सिर्फ 2 सवालों के सही जवाब दिए थे.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live
Your email address will not be published.
Living India News is 24×7 satellite News channel with deep focus on the North Indian states of Punjab, Haryana, Himachal Pradesh, Jammu Kashmir & Delhi. The channel has its head office in Chandigarh, India.
Contact us: info@livingindianews.co.in