Feedback
अजय देवगन और काजोल की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. दोनों एक दूसरे के साथ कम ही नजर आते हैं, अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. मगर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के प्रति प्यार जताने में कोई कमी नहीं छोड़ते. दोनों का रिश्ता मस्तीभरा है. दोनों की शादी को 27 साल हो चुके हैं, मगर एक दूसरे की टांग खींचने की आदत और उनके बीच का रोमांस कभी कम नहीं हुआ.
अजय देवगन को पत्नी काजोल ने किया विश
आज, 2 अप्रैल को अजय देवगन अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर पत्नी काजोल का उन्हें लेकर पोस्ट करना तो बनता था. अब आप सोच रहे होंगे कि काजोल ने पति अजय देवगन के नाम जरूर रोमांटिक पोस्ट लिखी होगी. नहीं, ऐसा नहीं है. जन्मदिन पर काजोल ने अजय की टांग खींची है. एक्ट्रेस ने पति की उम्र पर चुटकी लेते हुए एक फनी पोस्ट शेयर की.
अजय देवगन की कैंडिड फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक वक्त आता है जब केक पर मोमबत्ती सेलिब्रेशन कम और फायर हजार्ड दिखने लगती हैं. मुझे लगता है कि तुम्हारा वो वक्त आ गया है. फिर भी हैप्पी बर्थडे. दुआ करती हूं तुम्हें हमेशा केक खाने को मिले.’
A post shared by Kajol Devgan (@kajol)
काजोल की शेयर की फोटो में अजय देवगन ने ग्रे सूट और चश्मा पहना है. वो काफी हैंडसम लग रहे हैं. फैंस भी एक्टर पर प्यार लुटा रहे हैं. पत्नी के अलावा अजय को दोस्त अक्षय कुमार ने भी जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘गोलमाल 5’ की बीटीएस फोटो शेयर की. फोटो में अजय को अक्षय Kiss कर रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दोस्ती इतनी पुरानी है, प्यार तो होगा ही. हैप्पी बर्थडे डियर अजय देवगन.’
अजय देवगन के बेस्ट फ्रेंड और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी उन्हें विश किया है. रोहित ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें यंग अजय और रोहित को फिल्म के सेट पर देखा जा सकता है. इसके बाद वीडियो आगे बढ़ती है और आप आज के एक्टर-डायरेक्टर को देखते हैं. रोहित शेट्टी ने इसके साथ मैसेज लिखा, ’90 की मेहनत से आज तक. कम शब्द, ज्यादा एक्शन. हैप्पी बर्थडे, बड़े भाई.’
A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)
फिर करने वाले हैं ‘गोलमाल’
प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. दोनों मिलकर फिल्म ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे. हाल ही में इस पिक्चर का ऐलान हुआ था, जिसमें बताया गया कि फिल्म की ओरिजिनल कास्ट यानी शरमन जोशी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और कुणाल खेमू एक बार फिर इसमें साथ नजर आएगी. खास बात ये है कि पिक्चर में अक्षय कुमार निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं. अनाउंसमेंट वीडियो में उन्हें बाल्ड अवतार में देखा गया था. फिलहाल पिक्चर की रिलीज डेट नहीं आई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू