-कांग्रेस ने जताई आपत्ति रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सभी सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के साथ प्रतिदिन गायत्री मंत्र अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, प्रतिदिन सांस्कृतिक, शैक्षणिक और मूल्य आधारित गतिविधियों के संचालन का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना विकसित करना, बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराना है। हालांकि, विपक्षी कांग्रेस ने स्कूलों में हिंदू प्रार्थनाओं को अनिवार्य बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में सभी धर्मों के छात्र पढ़ते हैं। पार्टी ने भाजपा सरकार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एजेंडा लागू करने का आरोप लगाते हुए आदेश वापस लेने की मांग की है।
राज्य में नया शैक्षणिक सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 जून को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में कहा है कि नई व्यवस्था के तहत सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र और महान व्यक्तित्वों की जीवनी का वाचन कराया जाएगा। मध्याह्न भोजन के समय छात्र सामूहिक रूप से भोजन मंत्र का पाठ करेंगे, जबकि स्कूल की छुट्टी के समय राज्य गीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का पाठ कराया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play