संवेदना और सामाजिक चेतना का दिया गया संदेश – Live Hindustan

राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग में पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला मंगलवार को प्रेमचन्द की कालजयी कहानियों कफन एवं सद्गति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ‘मर रही मानवता’ के सफल मंचन के साथ संपन्न हुआ। सामाजिक सरोकारों को केन्द्र में रखकर प्रस्तुत इस नाटक ने दर्शकों के मन में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक चेतना का एक गहरा संदेश छोड़ दिया।
नाटक ने समाज में बढ़ती संवेदनहीनता, शोषण, गरीबी, जातिगत भेदभाव और मानवीय मूल्यों के निरंतर होते क्षरण को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। प्रेमचन्द की रचनाओं से प्रेरित यह प्रस्तुति केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रही, बल्कि दर्शकों के समक्ष अनेक सामाजिक प्रश्न भी छोड़ गई। कलाकारों के सशक्त अभिनय, प्रभावपूर्ण संवाद और जीवन्त मंचीय प्रस्तुति ने नाटक को विशेष ऊंचाई प्रदान की।
कार्यक्रम की संयोजक सह विभागाध्यक्ष लावण्य कीर्ति सिंह काव्या ने कहा कि रंगमंच समाज का दर्पण है और उसका उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक एवं संवेदनशील बनाना भी है। नाट्य रूपांतरण, परिकल्पना एवं निर्देशन भिखारी ठाकुर युवा सम्मान प्राप्त कुन्दन कुमार ने किया। इस दौरान किलकारी के बच्चों एवं विभागीय छात्र-छात्राओं के बीच विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत विश्वविद्यालय के हिन्दी साहित्य विभाग के सहायक प्राध्यापक और वरीय रंगकर्मी डॉ. कमलेन्द्र चक्रपाणि उपस्थित रहे। किलकारी के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक रवि मुकुल ने बच्चों को सृजनात्मक गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। लनामिवि के भूसंपदा पदाधिकारी डॉ. कामेश्वर पासवान ने नाटक की सराहना की। सभी वक्ताओं ने रंगमंच को सामाजिक चेतना, रचनात्मक अभिव्यक्ति और पीढ़ियों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताया। नाटक में हरीशचन्द्र कुमार, विनोद कुमार विश्वकर्मा, प्रिया कुमारी, देवनन्दन कुमार, उत्पल झा, मनीष कुमार तथा ज्योति कुमारी ने प्रभावशाली अभिनय से अपने-अपने किरदारों को मंच पर जीवंत कर दिया। कोरस दल में रवीन्द्र कुमार साफी, त्रिलोकी पांडेय, पूजा कुमारी एवं एकता भारती ने प्रस्तुति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News