काला जादू या वजह कुछ और… डॉक्टर ने नौकरानी को पीट-पीटकर क्यों मार डाला? – AajTak

Feedback
दिल्ली के पॉश इलाके माउंट कैलाश में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक डॉक्टर ने अपनी ही लंबे समय से घर में काम करने वाली नौकरानी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना में आरोपी डॉक्टर ने पहले बेसबॉल बैट से हमला किया और फिर चाकू से कई वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्हें पीसीआर कॉल मिली. कॉल करने वाले ने बताया कि पास की एक बिल्डिंग की छत पर एक महिला का मर्डर हुआ है और वह खून से लथपथ पड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि छत पर एक महिला का शव खून से सना पड़ा था. शव के पास ही फ्लैट के मालिक डॉक्टर मनीष गुप्ता मौजूद थे. पास में ही एक बेसबॉल बैट और एक नुकीला हथियार भी पड़ा मिला. पुलिस ने तुरंत क्राइम सीन को सुरक्षित किया और डॉक्टर को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टर ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है. हालांकि हत्या की असली वजह को लेकर जांच अभी जारी है और पुलिस डॉक्टर के बयान की पुष्टि कर रही है.
10 साल से काम कर रही नौकरानी की हत्या
जांच में सामने आए शुरुआती तथ्यों के अनुसार यह मामला सिर्फ हत्या का नहीं बल्कि लंबे समय से चल रहे मानसिक तनाव, घरेलू विवाद और शक से जुड़ा हुआ है. पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर लंबे समय से डिप्रेशन में था और पिछले दो से तीन साल से अपनी नौकरानी को घर से निकालना चाहता था. लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा विवाद उसकी पत्नी से जुड़ा हुआ था. डॉक्टर की पत्नी भी डॉक्टर है और वह नौकरानी को घर से निकालने के पक्ष में नहीं थी. इसी बात को लेकर घर में कई बार झगड़े और विवाद होते रहते थे. पुलिस के अनुसार यह घरेलू तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था.
इसी बीच जांच में यह भी सामने आया है कि डॉक्टर को नौकरानी मीना पर काला जादू करने का शक था. पुलिस का कहना है कि यह शक भी उसके मानसिक तनाव का एक बड़ा कारण बना. हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस के अनुसार आरोपी डॉक्टर ने घटना वाले दिन पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि उस समय नौकरानी मीना छत पर मौजूद थी, तभी डॉक्टर ने उस पर बेसबॉल बैट से हमला किया और फिर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की
घटना के बाद पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया और क्राइम सीन को सील कर दिया. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से महत्वपूर्ण सबूत भी जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. घटना की जानकारी जैसे ही मृतका मीना के परिवार को मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने डॉक्टर के घर के बाहर हंगामा किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और लोगों को शांत कराया गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News