सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना और ऑनलाइन लाइवस्ट्रीमिंग अक्सर शौक में शुमार होता है। लेकिन चीन में अब यह बेरोजगारी का चेहरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि चीन की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर ऑनलाइन रहने की जद्दोजहद में लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग बेरोजगार हैं और अपने लिए एक टाइम खाना जुटाने के संघर्ष में जुटे हुए हैं। यह वीडियो दिखाता है कि चीन में बेरोजगारी का आलम किस स्तर तक पहुंच गया है। यहां पर बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। इसके चलते यहां के युवा यह रास्ता अपनाने पर मजबूर हुए हैं।
सोशल मीडिया पर कई दावे
सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि चीन में बेरोजगारी का स्तर काफी बढ़ चुका है। पढ़े-लिखे नौजवानों को अब नौकरियां नहीं मिल रही हैं। इसके चलते वह लोग सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद हैं। तमाम नौजवान तो लगातार 24 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे हैं ताकि वह अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें। इसमें दो वक्त की रोटी भी शामिल हैं। यह लोग ऑनलाइन रहते हुए डिजिटल गिफ्ट्स की मांग कर रहे हैं।
विशेषज्ञ क्या कहते हैं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीन में लाइवस्ट्रीमिंग और ई-कॉमर्स का बाजार खरबों डॉलर तक पहुंच चुका है। इसमें 10 करोड़ से ज्यादा लोग रोजगार की तलाश में कूद पड़े हैं। ऐसा करने वालों में 50 फीसदी से अधिक युवा काफी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। हालांकि, कंटेंट क्रिएशन की इस चमकीली दुनिया के पीछे एक खतरनाक काला सच है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंटेंट क्रिएशन की इस इंडस्ट्री में केवल 0.4% टॉप क्रिएटर्स ही बड़ी कमाई करते हैं। वहीं, 95% से अधिक क्रिएटर्स हर महीने 50 हजार रुपए से भी कम कमाई कर पाते हैं।
चलता-फिरता स्टूडियो
लगातार ऑनलाइन बने रहने के लिए चीन के यह युवा खासी मशक्कत करते हैं। इस दौरान उनके पास एक स्मार्टफोन, एक रिंगलाइट और एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन होता है। इसके साथ ही गलियां और पब्लिक स्पेस एक चलते-फिरते स्टूडियो में तब्दील हो जाते हैं। इस दौरान हर किसी की कोशिश होती है कि वह अधिक से अधिक दर्शकों के साथ जुड़ सके। हालांकि कंटेंट क्रिएटर्स की लगातार बढ़ती भीड़ में यह करना इतना आसान भी नहीं है।
मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play