सैफनी/शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के मंगोली गांव निवासी युवक की चंडीगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया गया कि गांव मंगोली निवासी विशाल पुत्र प्रेम सिंह चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी भी उसके साथ रहती थी। बताया जाता है कि संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद वहां स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार एकत्र हो गए।
परिजनों का आरोप है कि विशाल की हत्या की गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बताया गया कि मामले में चंडीगढ़ के संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर शाहबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play