अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शहर की पुलिस लाइन मैदान और राजापुर मंडी समिति के चबूतरा नम्बर पांच पर आयोजन होगा। नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस के अलावा मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग सूर्यप्रकाश पाल मौजूद रहेंगे। शनिवार की शाम को जिले में पहुंची नोडल अधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने योग दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया। इससे पहले नोडल अधिकारी ने डीएम, एसपी व सीडीओ के साथ बालिका विद्यालय की छात्राओं को स्पोर्ट्स लोअर टी-शर्ट वितरित किए।
समीक्षा में नोडल अधिकारी ने योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विभागों के अधीन विभागीय बजट से विद्यालय संचालित हैं, वे विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, बजट व आवश्यकताओं का विवरण तैयार करें और सीडीओ लगातार समीक्षा करते रहें। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में नोडल अधिकारी शामिल होंगे। नोडल अधिकारी ने समाजकल्याण से संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वेदय विद्यालय व छात्रावास छाउछ का निरीक्षण कर यहां चल रहे निर्माण के बारे में जानकारी ली।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play