Etah News: बीएसए साहब, 15 वर्ष से एक ही स्कूल में तैनात प्रधानाचार्या, वीडियो वायरल – Hindustan

Etah News: सोशल मीडिया पर शहर के बापू विद्या मंदिर मॉडल स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभिभावक और प्रधानाचार्या तिलत मुस्तफा में कक्षा दो के छात्र को स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने को लेकर विवाद दिखाया गया है। वार्ड संख्या-5 की सभासद शाइस्ता ने प्रधानाचार्या पर एक ही स्कूल में 15 वर्ष से कार्यरत होकर एमडीएम में गबन करने का आरोप लगाया है। सोमवार को डीएम से की शिकायत में सभासद शाइस्ता ने बताया है कि 15 वर्ष से बापू विद्या मंदिर स्कूल में प्रधानाचार्या तिलत मुस्तफा कार्यरत है। वह प्रतिवर्ष स्कूल में आने वाले कंपोजिट ग्रांट, एमडीएम धनराशि का गबन कर रही है। स्कूल में बच्चों की संख्या कम है। विद्यालय के शौचालय गंदे, टूटे है। टायलीकरण भी नहीं हुआ है। आरोप हैकि मैन्यू के अनुसार एमडीएम नहीं बंट रहा। विद्यालय में प्रधानाचार्या के पति का पूरा हस्तक्षेप रहता है。
सभासद ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर प्रधानाचार्या के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देशित करने की मांग की है। प्रधानाचार्य तिलत मुस्तफा ने बताया कि वार्ड संख्या-5 की सभासद शाइस्ता के पति ने अपने रिश्तेदारों को टीसी लेने भेजा। इन्होंने स्कूल में आकर कार्यालय में तोड़फोड़ की है। वह स्कूल को लेकर आये दिन कोई न कोई शिकायत करते रहते हैं। उन्होंने वीडियो वायरल को लेकर विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी है।
एटा, सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में प्रधानाचार्या तिलक मुस्तफा और कक्षा दो की छात्रा के अभिभावक से विवाद होता दिख रहा है। इसमें अभिभावक प्रधानाचार्या से टीसी की मांग कर रहे है। प्रधानाचार्या टीसी देने से इंकार कर रही है। वीडियो में प्रधानाचार्या ने स्कूल में वीडियो बना रहे अभिभावक का फोन पर भी हाथ मारकर हटाया है। (वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता)
बापू विद्या मंदिर का वायरल वीडियो की अभी जानकारी नहीं है। सभासद शाइस्ता के पत्र का भी संज्ञान नहीं है। मामले की जांच कराकर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करायी जाएगी।-अनुपम अवस्थी, बीएसए, एटा।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News