गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें तीन युवकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। …और पढ़ें
अंबाजी मंदिर।
अंबाजी मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला।
तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजे गए।
पारदर्शिता हेतु गिनती की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में चढावा चोरी का मामला प्रकाश में आया है, मंदिर प्रशासक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, तीनों आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है।
मंदिर प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज में चढावे की गिनती के दौरान एक युवक चोरी करते नजर आया था। एक युवक की जेब से करीब एक लाख रु के नोट का बंडल गिर जाने के बाद यह चोरी पकडी गई।
उत्तर गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर के प्रशासक कौशिक मोदी ने बताया कि 15 अप्रेल के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चढावे की गिनती करते हुए रुपये छिपाते नजर आया था। गत 5 मई को गिनती में शामिल एक युवक की जेब से नोटों का बंडल गिर गया था इसके बाद यह चोरी का मामला प्रकाश में आया।
प्रशासक ने बताया इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया, अभी तक तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, अभी आरोपी रिमांड पर सौंपे गये हैं। इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने चढावे की गिनती को पारदर्शी बनाने के लिए मंदिर के बाहर स्क्रीन पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरु कर दी है।
इसके अलावा चढावे की गिनती करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों की दो स्तर पर एसआरपी जवान जांच करते हैं। प्रशासक ने बताया कि मंदिर चढावे से चुराए गए रु पुलिस ने तुरंत बरामद कर लिये गये हैं।
अहमदाबाद। गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में चढावा चोरी का मामला प्रकाश में आया है, मंदिर प्रशासक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है,तीनों आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है। मंदिर प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज में चढावे की गिनती के दौरान एक युवक चोरी करते नजर आया था। एक युवक की जेब से करीब एक लाख रु के नोट का बंडल गिर जाने के बाद यह चोरी पकडी गई।उत्तर गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर के प्रशासक कौशिक मोदी ने बताया कि 15 अप्रेल के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चढावे की गिनती करते हुए रु छिपाते नजर आया था। गत 5 मई को गिनती में शामिल एक युवक की जेब से नोटों का बंडल गिर गया था इसके बाद यह चोरी का मामला प्रकाश में आया। प्रशासक ने बताया इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया, अभी तक तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, अभी आरोपी रिमांड पर सौंपे गये हैं। इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने चढावे की गिनती को पारदर्शी बनाने के लिए मंदिर के बाहर स्क्रीन पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरु कर दी है। इसके अलावा चढावे की गिनती करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों की दो स्तर पर एसआरपी जवान जांच करते हैं। प्रशासक ने बताया कि मंदिर चढावे से चुराए गए रु पुलिस ने तुरंत बरामद कर लिये गये हैं।