कहलगांव में चेतावनी स्तर के करीब आई गंगा – Hindustan

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते बिहार आ रही नदियों का जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है। अभी गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग पिछले तीन दिन से राज्य सरकार को अलर्ट कर रहा है कि इलाहाबाद, वाराणसी और बक्सर में गंगा के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को मुंगेर से कहलगांव तक गंगा में लबालब पानी भर गया है। सुल्तानगंज और भागलपुर में नदी के किनारे तक पानी अधिक होने पर गंगा स्नान करने वाले या कांवरियों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।
यूं तो नदी किनारे बैरिकेडिंग और जाली लगाई गई है। एसडीआरएफ और गोताखोरों को भी लगाया गया है। आयोग की जारी रिपोर्ट में बताया गया कि गंगा का जलस्तर कहलगांव में चेतावनी स्तर के करीब है। सोमवार शाम 6 बजे तक कहलगांव में नदी का जलस्तर 30.04 मीटर था। जबकि यहां चेतावनी स्तर 30.09 मीटर है। यानी वार्निंग लेवल से महज पांच सेमी नीचे गंगा बह रही है। सोमवार को मुंगेर में 40 सेमी, भागलपुर में 32 सेमी और कहलगांव में 14 सेमी गंगा बढ़ी है। मंगलवार को भागलपुर और कहलगांव में 20 सेमी से ऊपर बढ़ने की आशंका है। कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के बाद भी सभी जगहों पर तटबंध सुरक्षित है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News