—विज्ञापन—
लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप के तेज झटकों ने भारी तबाही मचाई है. 7.4 रिक्टर की तीव्रता के भूकंप में कई इमारतें ढह गई और करीब 70 लोगों की मौत हो गई. कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं. भूंकप के झटके पड़ोसी इक्वाडोर में भी महसूस किये गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और कोलंबिया से जुड़ी एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र सतह से काफी नीचे था. दोनों ने भूकंप का केंद्र सैन होज़े डेल पाल्मार में बताया, जो कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में मौजूद एक इलाका है.
ये भी पढ़ें: भूकंप के भयानक झटकों से दहली जापान की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.1 रही तीव्रता, सुनामी आने की चेतावनी हुई जारी
US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने कोलंबिया के प्रशांत तट पर भूकंप आने के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है. कोलंबिया की सीमा से लगे वेनेज़ुएला में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. कोलंबिया की नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट (UNGRD) ने बताया कि वो नुकसान का पता लगाने के लिए लोकल ऑफिसर्स के साथ संपर्क में हैं. चोको प्रांत की गवर्नर ने बताया कि वहां भूकंप की वजह से कई लोग घायल हुए हैं और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक, कोलंबिया के बोगोटा, मेडेलिन और कैली जैसे कई शहरों में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं.
कोलंबिया में रह रहे कई लोगों ने भूकंप से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें भारी नुकसान के दावे किए जा रहे हैं. कई इमारतें मलबे में तब्दील हुई नज़र आ रही हैं, तो कुछ घरों के हिस्से टूट कर बिखर गए. सड़कों में दरारें पड़ गई हैं और कुछ पुलों को भी नुकसान पहुंचा है. सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग जगहों पर प्रोटोकॉल लागू किए हैं. आगे किसी और अनहोनी से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है.
ये भी पढ़ें: मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, मंडराया सुनामी का खतरा; खौफ में लोग
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।
वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in