नारनौल में शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब: मोडावाला में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतारें, … – Dainik Bhaskar

हरियाणा के नारनौल में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में आए कांवड़ियों ने हरिद्वार से लाया पवित्र गंगा जल शिवालयों पर चढ़ाया। शिवरात्रि के चलते सुबह से ही महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दी
महेंद्रगढ़ जिला में आज शिवरात्रि की धूम रही। शहर के प्राचीन व प्रसिद्ध मोडावाला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन बाबा भोले के जलाभिषेक करने के लिए लगी रही। यहां पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। मोडावाला मंदिर में सैकडों की संख्या में कांवड़ चढ़ाई गई।
शिवालयों पर रहा तांता
इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी कांवड़ चढ़ाने वालों तथा शिवालयों पर पूजा अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। शहर के छोटा-बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिरों, मोहल्ला नई सराय स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, मसानी स्थित शिवालय, मोहल्ला नलापुर स्थित मोटा महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ सुबह से ही देखी गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही धूम
शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गांवों में बने शिव मंदिरों में भी शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के साथ लगते नसीबपुर, नीरपुर, पटीकरा, जोरासी, मांदी के अलावा जिला के बड़े गांव नांगल सिरोही, मिर्जापुर बाछौद, गोद बलाहां के अलावा निजामपुर व नांगल चौधरी कस्बा तथा अटेली के मंदिरों में भी शिवरात्रि का पर्व मनाया गया।
डीजे संग आए कांवड़िए
क्षेत्र में पैदल कांवड़ियों से ज्यादा इस बार डाक कांवड़ वालों की धूम रही। डाक कांवड़ वाले डीजे के साथ नाचते गाते मंदिरों तक पहुंचे। एक मोहल्ले व गांव से करीब 30 लड़कों के दल डाक कांवड़ लाने के लिए गए थे। जिसके चलते गली मोहल्लों के मंदिरों में शोर गुल सुनाई देता रहा।
ढोसी पर भी उमड़े श्रद्धालु
शिवरात्रि के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ढोसी तीर्थ स्थल पर जाकर व शिव कुंड में नहाकर शिवरात्रि मनाई। इस मौके पर यहां शिवालय पर लोगों ने पूजा अर्चना की। ढोसी तीर्थ स्थल पर श्रावण माह में रोजाना सैकड़ों लोग पैदल चढ़ाई करते हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News