Feedback
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह से धो दिया है. दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली.
इंग्लैंड ने जीत के लिए पाकिस्तान के सामने 389 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था. लेकिन जवाब में पाकिस्तानी टीम चायकाल के कुछ देर बाद सिर्फ 194 रन पर ही सिमट गई. इस पूरी सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग फ्लॉप रही है. हालत यह है कि वे अब तक किसी भी पारी में 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं.
शतक से चूक गए सऊद शकील
पाकिस्तान की तरफ से अगर किसी ने थोड़ी बहुत इज्जत बचाई तो वो बल्लेबाज सऊद शकील रहे. जब टीम 14 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, तब शकील ने शान मसूद के साथ मिलकर 97 रनों की शानदार साझेदारी की. इन दोनों ने करीब चार घंटे तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया.
Tongue gets his man! ☝️
Saud Shakeel falls three short of a century, well played 👏
Match Centre: https://t.co/Z9bsIoMyb6 pic.twitter.com/1Zx2dQQVJp
शकील ने गजब का जज्बा दिखाया और 97 रन बनाए, जो इस सीरीज में किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है. हालांकि, वो बदकिस्मत रहे और बाउंड्री पर कैच आउट हो गए, जिससे उनका शतक बस 3 रन से रह गया.
ओली रॉबिन्सन ने बरपाया कहर
इंग्लैंड की इस बड़ी जीत के असली हीरो तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन रहे. उन्होंने इस मैच में गजब की गेंदबाजी करते हुए कुल 8 विकेट झटके. दूसरी पारी में उन्होंने 24 रन देकर 4 शिकार किए. शान मसूद की साझेदारी तोड़ने के बाद रॉबिन्सन ने मोहम्मद रिजवान को भी पवेलियन भेजा, जो उनके टेस्ट करियर का 99वां विकेट था.
Too fast. Too furious 😤
Babar bounced out! ☝️
Match Centre: https://t.co/Z9bsIoMyb6 pic.twitter.com/zHcVPdCmsd
इस मैच में पाकिस्तान के लिए एक और बड़ा झटका उनके ओपनर इमाम-उल-हक की चोट रही. पहले ही दिन उनकी बाईं पिंडली में खिंचाव आ गया था, जिस वजह से वो मैच में बैटिंग करने उतरे ही नहीं. इसी वजह से इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 20 के बजाय सिर्फ 18 विकेट ही चटकाने पड़े.
अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा. पाकिस्तान के पास अब सिर्फ अपनी साख बचाने का मौका होगा, जबकि इंग्लैंड की नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू