चिड़ावा शहर के विवेकानंद चौक के पास साहित्यकार डॉ ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित डालमिया के नोहरे में चल रहे रामलीला महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लीला में हनुमान जी महाराज ने रावण की लंका को जला दिया। दुर्गा माता की आरती के साथ शुरू हुई लीला में र
इधर वानर सेना सीताजी की खोज में निकली। जामवंत जी ने हनुमान जी को उनका बल याद दिलाया उसके बाद हनुमान जी ने विभीषण से मिलने के बाद अशोक वाटिका पहुँच कर सीता जी की सुध ली। अशोक वाटिका उजाडी़ और लंका का दहन किया।
रावण की भूमिका में संतोष अरडा़वतिया, राम बने पंकज वर्मा, लक्ष्मण कृष्णा सेन, सीता सुनील महरानियां, बाली की भूमिका में सुभाष धाबाई, सुग्रीव बने भूपेन्द्र और हनुमान देवकीनंदन वर्मा, जामवंत रवि भारतीय आदि सब के अभिनय को सराहा गया और हमेशा की तरह मोतीलाल जी शर्मा व रमेश कोटवाल की कॉमेडी सब को हंसा रही है।
लीला का निर्देशन महेश शर्मा और किशोरकुमार नायक कर रहे है और व्यास पीठ पर राजू भगत, ढो़लक पर गज्जू राणा संगत कर रहे है। अध्यक्ष प्रमोद अड़ावतिया और सचिव सुशील पदमपुरिया ने बताया कि रविवार को अंगद रावण संवाद की लीला दिखाई जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.