PM Modi Speech : अभी-अभी मोदी ने किसानों के लिए जो ऐलान किया… सब देखते रह गए! | Modi Viral Speech – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 30-10-26 14:35
PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की एक विशेष जनसभा को संबोधित किया. इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि यहां किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की जगह पारंपरिक चारपाइयों यानी खाट का इंतजाम किया गया था. इस अनोखे आयोजन को देखकर पीएम मोदी भी इसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए. उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के लोगों के लिए यह अजूबा होगा कि इतनी बड़ी सभा में सभी लोग चारपाई पर बैठे हैं.
सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बनासकांठा ने गांवों की महान परंपरा को जीवित रखा है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर पहले से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों को इसकी जानकारी दी गई होती तो शायद वे इसे रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कर लेते. पीएम मोदी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर खाट पर बैठकर सभा करना अपने आप में खास है.
ये भी पढ़ें- BJP Meeting on UP Election 2027: चुनाव से पहले Amit Shah ने दिया जीत का मंत्र! | CM Yogi | PM Modi
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News