Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से नयाटोला स्थित थियोसोफिकल लॉज सभागार में रविवार को आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर-19 एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में त्रिशांत कुमार विजेता बने। सिद्धार्थ सौरव उपविजेता रहे। 15 10 मिनट के रैपिड फॉर्मेट में पांच चक्रों के मुकाबले हुए। आयु वर्गवार परिणाम में अंडर-15 में नैतिक मिश्रा विजेता व आर्या धीमंत उपविजेता, अंडर-13 में रुद्रप्रीत सिंह विजेता व अयान रफीक उपविजेता, अंडर-11 में त्रिजल श्रीवास्तव विजेता व अर्पण कर्ण उपविजेता तथा अंडर-9 में आदर्श श्रीवास्तव विजेता व अनुराग उपविजेता बने। संकेत राज, वान्या कुमारी, प्राणवी कर्ण, आरव प्रसाद और आयशा को विशेष पुरस्कार मिले।
विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play