Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात में भी लागू होगा UCC, आज सरकार बनाएगी कमेटी, पूर्व जज करेंगे अध्यक्षता – News24 Hindi

—विज्ञापन—
News24 Morning News Today Breaking: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया को दुष्ट देश कहा तो वह भड़क गया और अमेरिका को खुली चुनौती दी कि अगर हमें उकसाया तो मुंह तोड़ जवाब देंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कल वोटिंग होगी, इसलिए कल राजधानी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 12 फरवरी से PM मोदी अमेरिका की 2 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
उत्तराखंड के बाद सरकार गुजरात में भी समान नागरिक संहिता लागू (UCC) करने के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार आज UCC पर एक पूर्व जज की अध्यक्षता में एक समिति की घोषणा करेगी। यह समिति आने वाले दिनों में लोगों के सुझावों पर काम करेगी। 27 जनवरी को उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना था। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि UCC लागू होने से हलाला, बहुविवाह, तीन तलाक पर पूरी तरह रोक लगेगी।
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक से पहले आज शिवसेना मंत्रियों की प्री-कैबिनेट बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय स्थित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय में होगी। शिवसेना मंत्रियों की इस प्री-कैबिनेट बैठक के बाद सभी मंत्री राज्य कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज से 2 दिवसीय दौरे पर केरल में रहेंगे। मोहन भागवत आज शाम कोच्चि के राजेंद्र मैदान में आयोजित ‘तपस्या कलासाहित्य वेदी सुवर्णोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी। वहीं कल 5 फरवरी को भागवत पथनमथिट्टा जिले में आयोजित ‘चेरुकोलपुझा हिंदू धार्मिक सम्मेलन’ के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन को केरल के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है और इसमें हिंदू संत, विद्वान और धार्मिक नेता भाग लेते हैं।

VIDEO | Delhi: A man was reportedly stabbed to death in Trilokpuri Block 10 under Kalyanpuri Police Station area late last night. More details are awaited.#delhinews (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/XjuQLFFZs2
बजट सेशन के दौरान लोकसभा सदन में फ्लाइटों को मिलने वाली धमकियों पर सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में जानकारी दी गई कि साल 2024 में बम की झूठी कॉल के लिए कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साल 2024 में इंडिगो एयरलाइंस को सबसे ज्यादा 216 फर्जी धमकी भरे कॉल प्राप्त हुए।

Kempegowda International Airport Bengaluru (BLR Airport) tweets "On account of the Aero India Show from February 5-14, passengers travelling through BLR Airport are advised to stay updated on the revised airspace closure timings and flight schedules as notified by the respective… pic.twitter.com/mx0Q2y6CH1
प्रयागराज महाकुंभ से जुड़ी अफवाह फैलाने वाले 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपी नेपाल का एक वीडियो शेयर करके अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे। मामले का पता चलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक्शन लिया और मामला दर्ज करके आरोपियों को दबोचने का प्रयास शुरू किया।
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ती दिख रही है। एक इंटरव्यू में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने उत्तर कोरिया को दुष्ट राष्ट्र कह दिया। उनकी इसी टिप्पणी पर उत्तर कोरिया भड़क गया और अमेरिका को धमकी दी कि ऐसे निरर्थक बयान अमेरिका के हित में नहीं होंगे। अगर हमें उकसाया गया तो मुंह तोड़ जवाब देंगे। नॉर्थ कोरिया मंत्रालय ने अमेरिका की नई मिसाइल रक्षा ढाल योजना की भी आलेचना की और कहा कि अमेरिका का यह कदम उत्तर कोरिया के लिए अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत करना आवश्यक बनाता है। ट्रंप ने पिछले हफ्ते एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें बैलिस्टिक, हाइपरसोनिक, क्रूज मिसाइल और हवाई हमले के लिए जरूरी अमेरिकी मिसाइल, अमेरिकन आयरन डोम के निर्माण पर जोर दिया जाएगा।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News