असीम मुनीर बोले- पाकिस्तान शांति बनाए रखने वाला जिम्मेदार देश: पाकिस्तानी आर्मी चीफ का आरोप- भारत ने दो बार… – Dainik Bhaskar

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने कहा है कि भारत ने बिना किसी उकसावे के दो बार हमला किया है। आसिम मुनीर ने शनिवार को कराची में पाकिस्तान नौसेना एकेडमी में अपनी स्पीच में भारत पर जानबूझकर तनाव पैदा करने का आरोप लगाया।
आसिम मुनीर ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दो बार बिना उकसावे के हमला किया। पाकिस्तान ने दोनों बार संयम और परिपक्वता का परिचय दिया और क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी जवाबदेही दिखाकर खुद को शांति बनाए रखने वाले जिम्मेदार देश के रूप में साबित किया है।’
पाकिस्तान के डॉन न्यूज के एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर ने कहा, ‘पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म करने के करीब था, लेकिन भारत जानबूझकर तनाव पैदा कर रहा है।’ मुनीर ने कश्मीर मुद्दे पर भी टिप्पणी की और कहा, ‘कश्मीर के लोग भारत के अवैध कब्जे के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। हमें अपने कश्मीरी भाइयों के बलिदान को याद रखना चाहिए।’
मुनीर ने कहा, ‘पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की संकल्प के मुताबिक कश्मीर मुद्दे का समाधान चाहता है।’ पाकिस्तान आर्मी चीफ ने कश्मीर में स्थायी शांति के लिए न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण समाधान की मांग की।
मुनीर ने कहा था- कश्मीर इस्लामाबाद की गले की नस जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमलों से कुछ दिन पहले, मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए भारतीय क्षेत्र को इस्लामाबाद की गले की नस बताया था।
मुनीर ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए 17 अप्रैल को कहा था, ‘कश्मीर हमारी गले की नस है, यह हमारी गले की नस रहेगी, हम इसे नहीं भूलेंगे।’
मुनीर की इस टिप्पणी के एक हफ्ते बाद, आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी। जवाब में, भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया थी।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें 100 आतंकी मारे गए थे। दोनों देशों के बीच 10 मई को सीजफायर पर सहमति बनी थी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News