पाकिस्तानी लड़के-लड़की की लाशें जैसलमेर बॉर्डर के पास मिलीं, प्यास से मौत या लव स्टोरी का एंगल? जांच में जुटीं एजेंसियां – आज तक

Feedback
राजस्थान के जैसलमेर जिले से लगे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेतीले टीलों पर एक युवक और किशोरी के शव मिले. दोनों की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में हुई. शुरुआती जांच में दोनों के प्रेमी युगल होने और भूख-प्यास से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन यह रहस्य बरकरार है कि वे भारत में कैसे पहुंचे और क्या उनकी मौत के पीछे कोई गहरी साजिश छुपी है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला जैसलमेर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट तनोट व साधेवाला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 10 से 12 किमी अंदर भारतीय क्षेत्र की है. साधेवाला गांव के चरवाहों ने शनिवार की शाम रेतीले टीलों पर युवक और एक लड़की के शव देखे. दोनों के शव करीब चार पांच दिन पुराने लग रहे हैं. दोनों के पास पाकिस्तानी मोबाइल सिम व पाकिस्तान आई कार्ड मिले हैं, जिससे दोनों के पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि हुई है. दोनों की उम्र 20 साल से कम बताई जा रही है.
प्रथम दृष्टया दोनों के भूख प्यास से मौत की आशंका जताई जा रही है. यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों हिंदू प्रेमी प्रेमिका हैं और पाकिस्तान में हो रहे अत्याचारों से तंग आकर भारत आए होंगे. फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि दोनों यहां कैसे पहुंचे. घटनास्थल पर पुलिस और BSF के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की. पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को रामगढ़ मोर्चरी में रखवाया है. अब पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. दोनों पाकिस्तान से आये हैं या पहले से भारत में मौजूद थे, इसका भी खुलासा नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें: जैसलमेर में रोजगार कार्यालय का अफसर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, Pak भेज रहा था कई जानकारियों
गजेसिंह का गांव के पास से गुजर रहे चरवाहे ने दोनों के शव देखे थे, और सूचना तनोट पुलिस स्टेशन में दी. पुलिस ने इसकी सूचना BSF को दी. पुलिस और BSF के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा जांच पड़ताल शुरू की. दोनों पाकिस्तान के निवासी हैं. दोनों के पास से पाकिस्तानी सिम, ID कार्ड व अन्य दस्तावेज भी मिले हैं. युवक का नाम 18 वर्षीय रवि कुमार है. वहीं लड़की 15 साल की है. दोनों के प्रेमी प्रेमिका होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है. दोनों पाकिस्तान से यहां कैसे पहुं भागकर कैसे पहुंचे यह खुलासा नहीं हो पाया है.
पूरे मामले को लेकर अफसरों ने क्या बताया?
BSF महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने बताया कि जैसलमेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 10 से 12 किमी अंदर सादेवाला क्षेत्र में एक युवक युवती के शव मिले हैं, उनके पास पाकिस्तान सिम कार्ड व पाकिस्तानी आइडेंटिटी कार्ड आदि मिले हैं. ये दोनों प्रेमी युगल हो सकते हैं, लेकिन अभी ये खुलासा नहीं हो पाया है कि ये दोनों पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसे हैं या भारत में पहले से मौजूद थे. फिलहाल हमने पूरे सीमा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया है, लेकिन पूरे अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाक सीमा से भारतीय सीमा में घुसने के कोई साक्ष्य व पद चिह्न नहीं मिले हैं. हम FRO से भी संपर्क कर उनसे भी दोनों के संबंध में जानकारी मांग रहे हैं. BSF अपने स्तर पर गहन जांच पड़ताल कर रही है.
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि दोनों पाकिस्तानी यहां सीमा के निकट कैसे पहुंचे, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है. शव 4 से 5 दिन पुराने हैं. दोनों के शवों को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया है. अब पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा. संभवत: भूख प्यास से मौत का कारण ही सकता है या कोई और ये तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News