Badaun News: अलापुर। बिजली सप्लाई चालू करने की कहने से रोस्टिंग होने की बात बताने पर युवकों ने सखानूं उपकेंद पर तोड़फोड़ करते हुये स्टाफ से मारपीट की। घटना से नाराज कर्मचारियों ने फीडरों से जुड़े सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। करीब पांच घंटे तक बाधित रखे जाने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सखानूं विद्युत उपकेंद्र पर तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर नसीरुद्दीन एवं लाइनमैन प्रवेश ड्यूटी पर मौजूद थे। कर्मचारियों के अनुसार, कुछ युवकों ने उनके इलाके खेत की सप्लाई चालू करने को मोबाइल पर कहा। रोस्टिंग का हवाला देते हुय जब इंकार किया तो मोबाइल पर कहासुनी होगई। इसके बाद बाइक पर सवार तीन युवक उपकेंद्र पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने विद्युत उपकेंद्र के उपकरणों में भी तोड़फोड़ की। कर्मचारियों के मुताबिक तीनों युवक नशे की हालत में थे。
सूचना मिलने पर थाना अलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद आरोपितों की तलाश में उनके गांव भी गई, लेकिन वे नहीं मिले। घटना की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता मनीष तथा एसडीओ विकास भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से जानकारी लेने के बाद थाना अलापुर में नामजद तहरीर दी।
विद्युत विभाग की ओर से नैथू उर्फ गोपाल पुत्र राम भरोसे, कबीर खां पुत्र रफलदार तथा नरेश पुत्र विजय पाल निवासी जखेली के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना अलापुर के एसएचओ माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play