Chaibasa News: गुवा रेलवे मार्केट में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की विशेष बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन – Hindustan

Chaibasa News: गुवा संवाददाता। गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (जेएमएसएस) के यूनियन कार्यालय में शनिवार देर शाम एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में संगठन के विस्तार एवं युवाओं तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नई कार्यकारिणी में रोहित पांडे को कार्यवाहक अध्यक्ष, पृथ्वी महाकुड़ को उपाध्यक्ष, अनीश खान को उपसचिव, शंकर गोच्छाईत को संगठन मंत्री, नूपुर कुमारी एवं अमृका खण्डाईत को कोषाध्यक्ष, शकील खान को सचिव तथा विष्णु प्रसाद को उप सह सचिव बनाया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने के लिए 29 नए लोगों को सक्रिय कार्यकारी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने युवाओं और महिलाओं को अधिक अवसर देकर उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ हमेशा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी सेल कर्मियों एवं ठेका मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News