Deoria News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने पर चार पर केस – Hindustan

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम संझवा के रहने वाले चार लोगों के विरुद्ध सदर कोतवाली पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराने का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी विवेचना पूरी होने के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रहे हैं।संझवा गांव की रहने वाली टिंकी उर्फ रिंकी पत्नी स्व.गिरधर ने पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि पति के निधन के बाद भतीजे शैलेंद्र, जगजीत, शंभू, निरंजन ने फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति हड़पने का प्रयास किया।

इस मामले में गौरीबाजार थाने में केस दर्ज है और इसकी जांच चल रही है। इस बीच पति का एक फर्जी प्रमाण पत्र 10 जून 2023 को नगर पालिका की तरफ से जारी करा लिया गया। जब इसकी जांच शुरू हुई तो नगर पालिका के ईओ ने सीधे जवाब दे दिया कि वह प्रमाण पत्र उनके यहां से जारी ही नहीं किए गए है। जबकि वह प्रमाण पत्र कई जगहों पर लगाए गए हैं। इस मामले में गौरीबाजार पुलिस को शिकायत की गई तो उन्होंने सदर कोतवाली का मामला बताया। सदर कोतवाली में तहरीर देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद रिंकी न्यायालय का दरवाजा खटखटाई। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शैलेंद्र, जगजीत, शंभू, निरंजन निवासीगण संझवा थाना गौरीबाजार के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News