Ent News Live: राजा शिवाजी का डे1 कलेक्शन, ऑस्कर्स में बढ़ीं भारत के लिए संभावनाएं – Live Hindustan

Entetainment News in Hindi Live Updates
Entertainment News Latest Live Updates in Hindi: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर खबर के लिए अलग-अलग लिंक्स पर जाना थोड़ा झंझट भरा हो सकता है। ऐसे में मनोरंजन जगत की आज (2 मई 2026) की दिन भर की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए इस लाइव लिंक के साथ। कहां तक पहुंची धुरंधर-2 की कमाई और रितेश देशमुख की नई फिल्म राजा शिवाजी कर रही है क्या कमाल… बॉक्स ऑफिस से लेकर स्टार्स की जिंदगी से जुड़ी गॉसिप्स तक, यहां हम आपको देंगे हर अपडेट। (ये भी पढ़ेंः वीकेंड से पहले ‘भूत बंगला’ ने लगाई दहाड़, शुक्रवार को कर जबरदस्त कमाई)
राजा शिवाजी ने भरी बॉक्स ऑफिस पर हुंकार
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को बॉक्स ऑफिस पर बहुत क्रेजी रिस्पॉन्स मिला है। महाराष्ट्र और इसके आसपास के इलाकों में इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है, लेकिन साथ ही साथ अन्य राज्यों में भी इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई 11 करोड़ 35 लाख रुपये रही है। डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ 51 लाख रुपये रहा है। हालांकि कमाई के आधिकारिक आंकड़े इससे भी ऊपर हो सकते हैं। (ये भी पढ़ें: मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी मेहजबीन ने दिया बच्चे को जन्म)
अक्षय की भूत बंगला ने निकाली अपनी लागत
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार तक अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रख चुकी है। फिल्म की पहले दिन की कमाई और पब्लिक रिएक्शन्स से लगा था कि शायद यह खास कमाल नहीं दिखा सकेगी, लेकिन धीमी रफ्तार से ही सही फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ती रही है। तकरीबन 120 करोड़ रुपये की लागत में बनी भूत बंगला ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार तक 132 करोड़ 65 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती 15 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 211 करोड़ के भी ऊपर जा चुका है। (ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें का गाना चाइनीज स्टाइल में सुना? वायरल वीडियो से इंडिया में लगे ठहाके)

नए नियमों के बाद भारत के लिए ऑस्कर में बढ़ेंगी संभावनाएं
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 2027 में होने वाले 99वें ऑस्कर समारोह के लिए नए नियम जारी किए हैं। इसमें भारतीय फिल्ममेकर्स के लिए भी एक गुड न्यूज है। पहले के नियम के मुताबिक, हर देश अपनी तरफ से सिर्फ एक ही फिल्म ऑस्कर की ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए भेज सकता था। लेकिन अब अकादमी ने इस पुराने नियम को बदल दिया है। इससे भारत के लिए ऑस्कर में नए रास्ते खुलेंगे।
आमिर खान ने बिना पढ़े साइन की थीं ये 2 फिल्में
आमिर खान ने जाकिर खान के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने ‘अव्वल नंबर’ और ‘तुम मेरे हो’ की स्क्रिप्ट सुने बिना ही इन फिल्मों को साइन कर लिया था। वजह यह थी कि वह अपने पिता से बहुत डरते थे और उन्हें ना नहीं कह पाए।
पलक के ओटीटी डेब्यू के लिए एक्साइटेड श्वेता तिवारी
8 मई को प्राइम वीडियो पर ‘लुक्खे’ के प्रीमियर से पहले इसका काफी बज बन गया है। श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी पलक तिवारी को इसके लिए बधाई दी। पलक इस सीरीज के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। ‘लुक्खे’ में पलक तिवारी ने सनोबर का रोल किया है, जो कि रैप, कॉम्पटिशन, एम्बिशन्स और रिश्तों की उथल-पुथल में अपना रास्ता तलाशती है।
सान्या मल्होत्रा की फिल्म पगलैट-2 पर काम शुरू
पगलैट के सीक्वल पर ऑफिशियली काम शुरू हो गया है जिसमें सान्या मल्होत्रा ​​फिर एक बार लीड रोल में वापसी करेंगी। फिल्म का सीक्वल भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगा। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स एक नई के साथ आगे बढ़ेंगे।
फिल्म ‘हेरा फेरी’ के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज
प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ के कॉपीराइट और रीमेक राइट्स को लेकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में साल 2000 में बनी इस फिल्म से जुड़ी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मिलकर उनके कानूनी अधिकारों का हनन किया और उनसे करोड़ों रुपये की उगाही की।
एक दिन की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और सई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। राजा शिवाजी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन महज 1 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। हालांकि माउथ पब्लिसिटी पॉजिटिव रही तो कमाई का ग्राफ ऊपर जा सकता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News