Greater Noida: महिला मित्र की बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त के सीने में घोंप दिया चाकू, मौत – Aaj Tak

Feedback
ग्रेटर नोएडा में महिला मित्र की बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया. आपसी विवाद में दोस्त ने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आइए जानते हैं पूरी कहानी… 
 
पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित अंसल गोल्फ लिंक वन सोसाइटी का है, जहां बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
मृतक यतीन शर्मा (24) और हत्यारोपी चिराग चौधरी अलीगढ़ के रहने वाले थे. वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के बीटा प्लाजा में मिलकर एक कैफे चलाते थे. दोनों दोस्त अंसल गोल्फ सोसाइटी में किराए के एक कमरे में रहते थे. सोमवार रात कैफे बंद करने के बाद दोनों अपने कमरे पर पहुंचे, जहां उनकी एक महिला मित्र का जन्मदिन मनाया जा रहा था. 
जन्मदिन की खुशी में पार्टी में आए लोगों ने केक काटकर जश्न शुरू की. तभी यतीन और चिराग के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चिराग ने गुस्से में आकर यतीन के सीने में चाकू घोंप दिया. चाकू लगने से यतीन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 
पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी है. परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच चुके हैं. पुलिस ने आरोपी चिराग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में विवाद के पीछे का कारण कैफे पार्टनरशिप को माना जा रहा है. हालांकि, इस बारे में अभी जांच चल रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.  
एडीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उधर, मृतक के परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मृतक के चाचा यतेंद्र शर्मा ने बताया कि आज सुबह हम लोगों की सूचना मिली कि हमारे बेटे की मौत हो गई है. वो ग्रेटर नोएडा में रहता था. दोस्त ने ही उसकी चाकू से हत्या की है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News