—विज्ञापन—
Huma Qureshi Wedding News: खबरें आ रही हैं कि जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. उनके होने वाले पति बॉलीवुड से काफी करीबी संबंध रखते हैं. हालांकि, कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है.
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की कई फिल्में आपने देखी होंगी. अब एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा अक्टूबर में शादी कर सकती हैं.
हुमा कुरैशी का दिल फेमस सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर रचित सिंह पर आया है. वे हुमा कुरैशी के साथ-साथ कई अन्य बॉलीवुड सितारों को भी ट्रेनिंग देते रहे हैं. दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है.
हुमा और रचित अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिखे. साथ ही कई बार उन्हें साथ में स्पॉट किया गया है. हालांकि, आज तक उन्होंने अपने रिश्ते की आधाकारिक पुष्टि नहीं की है.
हिदुंस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मुताबिक, यह कपल अक्टूबर आखिरी या नवंबर में शादी कर सकते हैं. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं.
इस रिपोर्ट में बताया गया कि हुमा काफी इंटिमेट शादी चाहती हैं, जिसमें वे अपने सबसे करीबी लोगों को ही शामिल करना चाहती हैं. शादी के बाद शायद वे एक बड़ा रिसेप्शन दें, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के बड़े चेहरे नजर आ सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in