IND vs WI: आज चौथे T20I में कैसा रहेगा पिच का मिजाज? हैदराबाद में 7 साल बाद भारत की वेस्टइंडीज से टक्कर – Hindustan

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को चौथा टी20 मैच आयोजित होगा। दोनों टीमों की हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम सात बजे से भिड़ंत होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए बस एक जीत की जरूरत है। वहीं, शाई होप की वेस्टइंडीज आज जीत दर्ज करके में सीरीज में बने रहने की फिराक में होगी। भारत ने हैदराबाद के मैदान पर अभी तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और सभी में विजयी परचम फहराया। भारत ने यहां पिछला T20I मैच दो साल पहले खेला था। चलिए, एक नजर चौथे T20I की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं।

भारत ने लखनऊ में पहले टी20 में 172 रन बनाकर जीत हासिल की तो वेस्टइंडीज ने रांची में दूसरे मैच में 250 का ऐतिहासिक टारगेट चेज किया। भारत ने इंदौर में आयोजित तीसरा टी20 मैच 223 का स्कोर खड़ा करने के बाद 14 रनों से जीता। हैदराबाद में भी हाई-स्कोरिंग मैच होने की संभावना है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की सपाट पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शॉट्स खेलना में दिक्कत नहीं होती। फैंस को एक बार फिर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है लेकिन हाल ही में बदली गई पिच अनिश्चितता भी पैदा करती है। टी20 में इस मैदान पर कई बड़े स्कोर बने हैं और दोनों टीमों के बल्लेबाजों के पास पिच से फायदा उठाने की काबिलियत है। एक बार फिर मैच का रुख दोनों टीमों के ‘पावर हिटर्स’ पर निर्भर करेगा। पहले बैटिंग करने वाली टीम 200 प्लस रन बनाने का प्रयास करेगी क्योंकि उससे कम स्कोर चेज करने में यहां ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

भारतीय टीम हैदराबाद के मैदान पर करीब सात साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी। दोनों टीमों की पिछली टक्कर यहां 6 दिसंबर 2019 को हुई थी। तब वेस्टइंडीज के 207/5 के जवाब में भारत ने 209/4 रन बनाए थे। भारत ने 8 गेंद बाकी रहते छह विकेट से जीत हासिल की थी। तत्कालीन कप्तान विराट कोहली ने 50 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 94 रनों की यादगार पारी खेली थी। इसी मैच में कोहली ने ‘नोटबुक’ सेलिब्रेशन किया था। भारत ने हैदराबाद में सबसे छोटे फॉर्मेट का दूसरा मुकाबला सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के सामने खेला और विकेट से जीता। भारत ने यहां तीसरी बार T20I अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के विरुद्ध खेला था, जिसमें मेजबान टीम को 133 रनों से जीत नसीब हुई।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। भारत का इस दौरान पलड़ा भारी रहा। भारत ने 22 मैचों में विजयी परचम फहराया जबकि वेस्टइंडीज ने 11 मुकाबलों में बाजी मारी। एक मैच बेनतीजा रहा।

भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफान रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड।

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News