India and Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले किसी भी मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक-दूसरे के आमने सामने हुई थी। इस मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमें एशिया कप में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।
अब कब होगा इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने टूर्नामेंट के लिए सितंबर के दूसरे और चौथे हफ्ते के बीच अस्थायी समय तय किया है। एशिया कप का टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसमें कुल 19 मैच होंगे।
होंगे तीन मैच
रिपोर्ट के मुताबिक, एसीसी ने फैसला किया है कि भारत या पाकिस्तान की मेजबानी वाले सभी एशिया कप टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। एशिया कप का आधिकारिक मेजबान देश भारत है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से यह मैच श्रीलंका या यूएई में खेले जा सकता है। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग भी खेलेंगे। नेपाल इस बार के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। नेपाल साल 2023 में टूर्नामेंट का हिस्सा था। वही इस साल होने वाले एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हो सकते हैं।
बता दें कि चैंपियंस टॉफी 2025 का मेजबाना पाकिस्तान है, वहीं भारतीय टीम सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और अपने सारे मैच दुबई में खेल रही है। बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने में हिचकिचाहट दिखाई थी, जिसके बाद सभी पक्षों ने हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनाई। इसी वजह से भारत के मैच यूएई में खेले जा रहे हैं।
वहीं चैंपियंस टॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है, तो यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
First Published: Feb 27, 2025 9:44 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।