Feedback
शास्त्री सेतु पर स्पेशल निगरानी
Mahakumbh 2025: 16.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
महाकुंभ हर प्रमुख इलाके पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
Mahakumbh 2025: वन-वे रूट पर सख्ती से होगा अमल
Mahakumbh Third Amrit Snan LIVE Updates: महाकुंभ में वसंत पंचमी के अमृत स्नान की शुरुआत हो चुकी है. इस मौके पर ऑपरेशन इलेवन चलाकर क्राउड मैनेजमेंट स्पेशल प्लान के तहत व्यवस्था संभाली जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह योजना बनाई गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन वे रूट तैयार किया गया है. इसके अलावा पांटून पुलों पर मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसका भी विशेष इंतजाम किया गया है.
सबसे खास बात ये है कि त्रिवेणी के घाटों पर अत्यधिक दबाव रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाए जा रहे हैं, जहां सीनियर अफसर भी टीम के साथ तैनात रहेंगे. इसके साथ ही बैरिकेडिंग की तादाद भी बढ़ा दी गई है.
प्रयागराज के झूसी से संगम की तरफ ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए एक कंपनी पीएसी और एक गजेटेड ऑफिसर की विशेष रूप से तैनाती की गई है. साथ ही दो मोटर साइकिल दस्ते सक्रिय गश्त में रहेंगे.
बसंत पंचमी के मौके पर अखाड़े अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम की ओर आगे बढ़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के मुताबिक, आज 16.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई.
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | Spiritual leader Swami Kailashanand Giri leads the processions for the third Amrit Snan of #MahaKumbh2025 on the auspicious occasion of Basant Panchami. pic.twitter.com/qmnqSarxJA
(इनपुट- समर्थ श्रीवास्तव & ANI)
न्यू यमुना ब्रिज पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. नैनी से संगम की ओर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए एक अतिरिक्त गजेटेड ऑफिसर के नेतृत्व में एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है. इसके अलावा दो मोटर साइकिल दस्ते लगातार गश्त करेंगे. यही नहीं, ब्रिज की साइड रेलिंग को ठीक किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.
वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर वन-वे रूट पर सख्ती से अमल किया जाएगा. महाकुंभ में वसंत पंचमी के दिन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है. श्रद्धालुओं के आसान यातायात और अत्यधिक संख्या होने पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. अधिकतर पांटून पुलों पर आवागमन जारी रहेगा. साथ ही स्नान करने वाले घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू