UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर सबसे बड़ा अपडेट! 1 अप्रैल को खत्म होगी कॉपियों की जांच; जानें कब आएगा परिणाम – UP Board Result 2026 Biggest Update UP Board Class 10 12 Results Ans – News24 Hindi

—विज्ञापन—
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के छात्रों की धड़कनें तेज हैं।  18 मार्च से शुरू हुआ कॉपियों का महा-मूल्यांकन अब खत्म होने को है। क्या पिछले साल की तरह इस बार भी 20 अप्रैल को ही आएगा रिजल्ट? जानिए क्या है बोर्ड का प्लान और कैसे आप सबसे पहले चेक कर पाएंगे अपना स्कोर।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करने वाला है। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में लगभग 52 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया है, जिनके भविष्य का फैसला 20 अप्रैल तक होने की उम्मीद है।
बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 1 अप्रैल 2026 की डेडलाइन तय की है। 18 मार्च से शुरू हुआ यह काम अब अंतिम दौर में है। मूल्यांकन खत्म होते ही अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
पिछले साल के रिकॉर्ड को देखें तो यूपी बोर्ड ने 20 अप्रैल को नतीजे जारी किए थे। इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि 20 अप्रैल 2026 के आसपास छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। बोर्ड 1 अप्रैल के बाद आधिकारिक तारीख का ऐलान कर सकता है।
यूपी बोर्ड केवल रिजल्ट ही नहीं, बल्कि प्रदेश और जिला स्तर पर टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। इसके साथ ही पास प्रतिशत और छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन का तुलनात्मक डेटा भी साझा किया जाएगा।
रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा। वहां अपने क्लास के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर दर्ज करना होगा और मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
साल 2025 में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 7.21% बेहतर रहा था। हाईस्कूल में छात्राओं का पास प्रतिशत 93.87% था, जबकि छात्रों का 88.66% रहा। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस साल भी लड़कियां अपना दबदबा कायम रखती हैं।
रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ हफ्तों बाद उनके संबंधित स्कूलों से प्राप्त की जा सकेगी। आगे की पढ़ाई (कॉलेज एडमिशन) के लिए ऑनलाइन कॉपी भी मान्य होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News