—विज्ञापन—
WWE Elimination Chamber 2026: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. इससे पहले सभी की नजरें Elimination Chamber 2026 पर होंगी. इस इवेंट के बाद रोड टू रेसलमेनिया 42 की शुरुआत होगी. फैंस और WWE इसके लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं. फैंस को 28 फरवरी (भारत में 1 मार्च) को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. 2026 में होने वाले ये Elimination Chamber का 16वां संस्करण है, जो शिकागो, इलिनोइस के यूनाइटेड सेंटर से लाइव आएगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं. कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है. खैर हम आपको Elimination Chamber 2026 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.
Elimination Chamber 2026 को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?
Elimination Chamber 2026 को शानदार बनाने के लिए ट्रिपल एच पूरी तरह से तैयार हैं. उम्मीद के मुताबिक बड़े सरप्राइज जरूर मिलेंगे. पिछले साल हुए इवेंट में जॉन सीना और द रॉक ने खूब बवाल मचाया था. इस शो से रेसलमेनिया 42 के लिए नई स्टोरीलाइन सामने निकल कर आएंगी. आपको बता दें कि Elimination Chamber 2026 भारत में रविवार 1 मार्च को लाइव देखा जा सकता है, जिसका प्रसारण सुबह 5.30 बजे से शुरु होगा. यह शो भारत में नेटफ्लिक्स पर आएगा.
ये भी पढ़ें:-WrestleMania 42 के बाद WWE को अलविदा कह सकते हैं 5 स्टार्स, लिस्ट में Roman Reigns सहित चौंकाने वाले नाम
Elimination Chamber 2026 के लिए WWE ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. मेंस चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन, कोडी रोड्स, ट्रिक विलियम्स, जे’वॉन एवंस, एलए नाइट और जे उसो हिस्सा लेंगे. जो भी विजेता होगा, उसे रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूडेट WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा. विमेंस चैंबर मैच में एलेक्सा ब्लिस, रिया रिप्ली, कियाना जेम्स, ओस्का, राकेल रॉड्रिगेज और टिफनी स्ट्रेटन का बवाल देखने को मिलेगा. जो भी जीतेगा, उसे रेसलमेनिया 42 में जेड कार्गिल के खिलाफ टाइटल मैच मिलेगा. सीएम पंक भी एक्शन में दिखेंगे. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. बैकी लिंच और एजे ली के बीच भी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा.
Your 2026 WWE Elimination Chamber match card. pic.twitter.com/gLhVMZb04M
ये भी पढ़ें:-‘आखिरी डील होगी’, WWE Elimination Chamber 2026 से पहले Cody Rhodes ने फोड़ा रिटायरमेंट बम!
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in