उज्जैन | इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई के तत्वावधान में कर्नाटक बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा बेलगावी में 16वीं सीनियर मेंस एंड वुमेंस फिटनेस बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मप्र की प्रथम महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर ने गोल्ड मेडल क
स्वर्णिम उपलब्धि के साथ मप्र की प्रथम महिला बॉडी बिल्डर के रूप में मिस इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस का अलंकरण प्राप्त किया। प्रदेश के अल्ताफ खान 100 किलो वजन समूह में चौथे स्थान प्राप्त कर 25000 केश, प्रमाण पत्र व प्रदीप ठाकुर ने 90 किलो में 5वां स्थान प्राप्त किया। वंदना को गोल्ड मेडल, 50 हजार केश, क्राउन, आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। इंडिया बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई के अध्यक्ष स्वामी रमेश तेलंगाना ने टीम मप्र के महासचिव अतिन तिवारी, चेयरमैन प्रेम सिंह यादव, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह, शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके का खेल अभिनंदन किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.