भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी – Live Hindustan

फिरोजाबाद, भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों, श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। मांगे न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में विभिन्न श्रमिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों, आंगनबाड़ी, आशा, संविदा, ई-रिक्शा, रेहड़ी-पटरी, कांच एवं चूड़ी उद्योग, अन्य असंगठित क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। मजदूर संघ पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कम मानदेय, सफाई कर्मियों की समस्याओं तथा श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार विचार करे।
आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने, न्यूनतम वेतनमान 72 हजार रुपये निर्धारित करने, आशा एवं आशा संगिनी के मानदेय में वृद्धि, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों को स्टैंड उपलब्ध कराने, पुरानी पेंशन बहाल करने, रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की मांग भी उठाई। फिरोजाबाद से संबंधित विशेष मांगों में कांच एवं चूड़ी उद्योग के श्रमिकों के लिए कांच-चूड़ी पार्क की स्थापना, चूड़ी जुड़ाई एवं पकड़ाई श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने, विद्युत संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा विद्युत दुर्घटनाओं के उपचार हेतु ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राणा, जिला मंत्री शिशुपाल तिवारी, राजीव यादव, राधा शंखवार, रमाकांत भारद्वाज, ताराचन्द्र, जयचंद्र राठौर, महेन्द्र सिंह, अनीता शर्मा, अनीता दुबे, आशीष कांकोरिया, रजत वर्मा, विजय यादव, संदीप जैन, आरके मिश्रा आदि प्रमुख हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News