Jio लाया कमाल का गैजेट: अब बिना तार के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
Jio Platforms की IoT यूनिट JioThings ने JioCarSync लॉन्च किया है। यह गैजेट वायर्ड Apple CarPlay और Android Auto को वायरलेस कनेक्टिविटी में बदलता है, ज …और पढ़ें
Jio लाया कमाल का गैजेट: अब बिना तार के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto  

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Jio Platforms की IoT यूनिट JioThings ने भारत में एक कमाल का गैजेट लॉन्च किया है। जी हां, कंपनी ने इन-कार एक्सेसरी JioCarSync को पेश किया है। ये डिवाइस उन कार यूजर्स के लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल होने वाला है, जिनकी गाड़ियों में पहले से वायर वाले Apple CarPlay या Android Auto सिस्टम मिलते हैं।
ऐसे में आप इस गैजेट की मदद से बिना केबल लगाए वायरलेस तरीके से अपने स्मार्टफोन को कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
कंपनी का कहना है कि JioCarSync का उद्देश्य कार में बार-बार केबल लगाने के झंझट को खत्म करना है। इस गैजेट के जरिए यूजर्स नेविगेशन, म्यूजिक स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और वॉयस कमांड जैसी सुविधाएं इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात ये है कि ये डिवाइस कार के मौजूदा कंट्रोल्स जैसे स्टीयरिंग कंट्रोल, टचस्क्रीन और इनबिल्ट माइक्रोफोन के साथ भी वर्क करती है।
जियो का ये डिवाइस USB Type-A और USB Type-C दोनों इंटरफेस को सपोर्ट करता है। कंपनी बॉक्स में Type-C डोंगल ऑफर कर रही है, जिससे USB-C पोर्ट वाली कार्स में भी इसे आसानी से यूज किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि कार स्टार्ट होने के करीब 5 सेकंड के अंदर ये डिवाइस यूजर के स्मार्टफोन से अपने आप कनेक्ट हो जाएगा।
खास बात ये है कि इस डिवाइस को हर बार मैन्युअल पेयरिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 और 5GHz Wi-Fi का यूज किया गया है। इतना ही नहीं JioCarSync Siri और Google Assistant जैसे वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है।
कीमत की बात करें तो भारत में JioCarSync की कीमत 2,399 रुपये रखी गई है। इसे आप फिलहाल Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। कंपनी इस डिवाइस के साथ एक साल की वारंटी ऑफर कर रही है। Jio का ये गैजेट प्लग-एंड-प्ले सेटअप के साथ आता है, इसका मतलब है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी जटिल इंस्टॉलेशन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- Jio: 450 रुपये से कम में 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान, रोजाना का खर्च महज 5.3 रुपये

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News